फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI busted human trafficking syndicate sending Indian youths to Russia-Ukraine war zone promising jobs abroad

Human Trafficking: भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजने वाले गिरोह का खुलासा, CBI ने कई को हिरासत में लिया

Thu, 07 Mar 2024 11:40 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 07 Mar 2024 11:40 PM IST
सार

 सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि विभिन्न शहरों में लगभग 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक 50 लाख रुपये से अधिक की नकद धनराशि, दस्तावेज और लैपटॉप, मोबाइल, डेस्कटॉप, सीसीटीवी फुटेज आदि जब्त किए गए हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। 

विज्ञापन
CBI busted human trafficking syndicate sending Indian youths to Russia-Ukraine war zone promising jobs abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह विदेश में नौकरी दिलाने की आड़ में भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में ले जाता था। जांच एजेंसी ने 13 स्थानों पर कार्रवाई कर 50 लाख नकद और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए। एजेंसी ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन


सीबीआई के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरै एवं चेन्नई में तलाशी अभियान चलाया गया। नकद धनराशि के अलावा कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल, डेस्कटॉप, सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए हैं। सीबीआई ने निजी वीजा कंसल्टेंसी फर्मों एवं एजेंटों समेत कई अन्य के खिलाफ बुधवार को मानव तस्करी का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


35 लोगों को भेजा रूस-यूक्रेन
अधिकारी ने बताया है कि अभी तक जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने नौकरी का झांसा देकर अभी तक 35 लोगों को रूस और यूक्रेन भेजा चुका है। सीबीआई ने इस रैकेट के काम करने के तरीके के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि ये लोग विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा करते थे। ये तस्कर एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहे हैं और यूट्यूब आदि जैसे सोशल मीडिया चैनलों और अपने स्थानीय संपर्कों/एजेंटों के माध्यम से भारतीय नागरिकों को रूस में उच्च वेतन वाली नौकरियों के लिए झांसा दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति 3.5 लाख रुपये वसूले
एजेंटों ने युवाओं से रूस में मोटी तनख्वाह के नाम पर प्रति व्यक्ति 3.5 लाख रुपये वसूले। बाद में यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए भेज दिया गया था। सीबीआई की यह कार्रवाई रूस-यूक्रेन युद्ध में हैदराबाद के मो. अफसान के मारे जाने के बाद की गई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed