{"_id":"66fa6836ca371a35590caf5d","slug":"cbi-big-action-against-cyber-criminals-in-multi-state-crackdown-arrest-26-accused-operation-chakra-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: साइबर अपराधियों पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी कर 26 आरोपी गिरफ्तार किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: साइबर अपराधियों पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी कर 26 आरोपी गिरफ्तार किए
Mon, 30 Sep 2024 02:37 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:37 PM IST
सार
छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 170 लोगों से पूछताछ की, ये लोग कॉल सेंटर्स के जरिए लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल थे।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ रही साइबर अपराध की घटनाओं के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने कई राज्यों में छापेमारी कर 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी दुनियाभर में लोगों को ठगने के आरोपी हैं। सीबीआई ने यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-3 के तहत की है। इस अभियान के तहत सीबीआई ने बीते गुरुवार को देश में 32 स्थानों पर छापेमारी की।
चार कॉल सेंटर्स पर भी की छापेमारी
सीबीआई ने अभियान के तहत जिन जगहों पर छापेमारी की, उनमें पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम आदि शहर शामिल हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 58.45 लाख रुपये की नकदी, कई लॉकर की चाबी और तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान चार कॉल सेंटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की, जिनमें पुणे का कॉल सेंटर वी.सी इंफोर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम का इंफोर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद का वायजेक्स सॉल्यूशन, विशाखापत्तनम का ही अत्रिया ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।
विदेश में लोगों को ठगने का भी आरोप
छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 170 लोगों से पूछताछ की, ये लोग कॉल सेंटर्स के जरिए लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए कई आरोपी विदेश में बैठे लोगों को ठगने और पीड़ितों के सिस्टम हैक करने के आरोपी हैं। आरोपियों ने पीड़ितों को उनकी पहचान चोरी होने या उनके बैंक खाते से अवैध लेन-देन होने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों के आर्थिक लेन-देन को सुरक्षित करने के लिए अपने पैसे नए बैंक खाते में स्थानांतरित करने का कहकर उनके साथ धोखाधड़ी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने पुणे से 10, हैदराबाद से पांच और विशाखापत्तनम से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन