{"_id":"6256c6deddeb550aec54fc22","slug":"cbi-arrests-tmc-leader-in-congress-councillor-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: पार्षद हत्या मामले की सीबीआई जांच शुरू, 21 घंटे की पूछताछ के बाद टीएमसी नेता गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: पार्षद हत्या मामले की सीबीआई जांच शुरू, 21 घंटे की पूछताछ के बाद टीएमसी नेता गिरफ्तार
Wed, 13 Apr 2022 06:20 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 13 Apr 2022 06:20 PM IST
सार
कंडू की 13 मार्च को उनके आवास के पास टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई जांच शुरू
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की हत्या के मामले में सीबीआई ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक प्राथमिक स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मचारी इस आरोपी को केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा लगभग 21 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई की यह पहली गिरफ्तारी है। अधिकारियों ने कहा कि उसे पहले भी पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपी के जवाबों में विसंगतियां पाई हैं। अभी भी कई अस्पष्ट चीजें हैं जिनका उन्हें जवाब देना है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस ने हत्या के मामले में कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। कंडू की 13 मार्च को उनके आवास के पास टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने फरवरी में हुए निकाय चुनावों में चौथी बार झालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 से जीत हासिल की थी औरइस क्षेत्र में एक लोकप्रिय नेता थे। यह हत्या झालदा नगर पालिका के चुनाव के कुछ दिनों के बाद हुई थी। चुनाव के बाद त्रिशंकु सदन बना था जिसमें कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती थीं और निर्दलीय ने दो सीटें हासिल की थीं। हालांकि टीएमसी ने बोर्ड का गठन किया है। हत्याकांड का एक प्रमुख चश्मदीद कंडू का दोस्त निरंजन वैष्णब पिछले हफ्ते अपने आवास पर मृत पाया गया था।
विज्ञापन