{"_id":"5f5b96b08ebc3e36873ecd21","slug":"cbi-arrests-assistant-director-of-bcas-for-accepting-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने बीसीएएस के सहायक निदेशक को घूस लेते किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने बीसीएएस के सहायक निदेशक को घूस लेते किया गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2020 08:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
सीबीआई ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) जम्मू-कश्मीर के सहायक निदेशक उमेश कुमार वर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया, जम्मू एयरपोर्ट पर सेवा देने वाली कंपनी के कर्मचारियों को एंट्री पास देने की एवज में वर्मा ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने जब रिश्वत देने से मना किया तो आरोपी ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। वर्मा की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसके श्रीनगर स्थित दफ्तर और यूपी के शाहजहांपुर स्थित घर पर तलाशी ली।
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।