फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests absconding director of Gujarat based shipping firm Sanjay Gupta in Canara Bank fraud case news in Hindi

सीबीआई की कार्रवाई: गुजरात की शिपिंग कंपनी के फरार निदेशक को गिरफ्तार किया, केनरा बैंक से धोखाधड़ी का मामला

Sun, 27 Mar 2022 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Mar 2022 09:49 PM IST
सार

गिरफ्तार किया गया आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और एक रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

विज्ञापन
CBI arrests absconding director of Gujarat based shipping firm Sanjay Gupta in Canara Bank fraud case news in Hindi
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को बताया कि इसने गुजरात की शिपिंग कंपनी के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी लंबे समय से फरार चल रहा था। सीबीआई ने यह कार्रवाई केनरा बैंक के साथ 20.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में अधिकारी की कथित संलिप्तता को लेकर की है।

विज्ञापन

 
आरोपी संजय गुप्ता को केन्या की राजधानी नैरोबी से अहमदाबाद पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वह शहर में केनरा बैंक की ओर से दर्ज शिकायत में नामित आठ लोगों में से एक है। बैंक की ओर से यह शिकायत 27 जून 2012 को दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


यह एफआईआर केनरा बैंक की जामनगर शाखा के साथ 20.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गुजरात की नोवा शिपिंग कंपनी, इसने निदेशकों, प्रोप्रायटरों, बैंक अधिकारियों व अन्य के खिलाफ थी। जांच के बाद 24 दिसंबर 2013 को आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि संजय गुप्ता नोवा शिपिंग कंपनी के निदेशकों में से एक है और लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और एक रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। सीबीआई ने बताया कि गुप्ता को अहमदाबाद में एक सक्षम अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed