फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests 5 over alleged bribery involving NHAI officer contractors Latest News Update

CBI: एनएचएआई के अफसर व निजी कंपनी के ईडी, जीएम समेत पांच गिरफ्तार, रिश्वत मामले में कार्रवाई

Fri, 31 Dec 2021 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Dec 2021 08:31 PM IST
सार

सीबीआई की टीम ने नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोचिन, गुरुग्राम, भोपाल सहित अन्य जगहों पर भी छापे मारे हैं। अब तक एजेंसी ने 4 करोड़ नकद बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई के 20 अधिकारी भोपाल में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
CBI arrests 5 over alleged bribery involving NHAI officer contractors Latest News Update
CBI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), बेंगलुरु के क्षेत्रीय अधिकारी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्यप्रदेश स्थित दिलीप बिल्डकॉन नामक निजी निर्माण कंपनी के कार्यकारी निदेशक, महाप्रबंधक भी शामिल हैं। 20 लाख रुपए की रिश्वत देने के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अकील अहमद, रत्नाकरन साजीलाल, दिलीप बिल्डकॉन के महाप्रबंधक देवेंद्र जैन, कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार वर्मा और अनुज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात से शुरू हुई छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोचिन, गुरुग्राम, भोपाल सहित अन्य जगहों पर भी छापे मारे हैं। अब तक एजेंसी ने 4 करोड़ नकद बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई के 20 अधिकारी भोपाल में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल पुलिस को नहीं थी अभियान की जानकारी
सीबीआई दिल्ली की टीम की कार्रवाई के बारे में भोपाल पुलिस और सीबीआई के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी के अनुसार दिलीप बिल्डकॉन के दक्षिण भारत में कार्यकारी निदेशक को एनएचएआई के अधिकारी को 20 लाख रुपए की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। उसके बाद ही सीबीआई की टीम ने भोपाल में अभियान चलाया। गौरतलब है कि दिलीप बिल्डकॉन कंपनी को वर्ष 1993-94 में चार करोड़ का पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। कंपनी का महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed