रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने जीएसटी कार्यालय से दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के जीएसटी कार्यालय में तैनात दो अधीक्षकों को सर्विस टैक्स का निपटान करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया कि इन अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए देय सर्विस टैक्स का निपटान करने के लिए एक व्यक्ति से 1 लाख रुपये की रिश्वत ली। दोनों आरोपियों को आज (मंगलवार) पुणे में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
CBI has arrested 2 superintendents posted at GST office, Pune (Maharashtra) for demanding and accepting a bribe of Rs 1 Lakh from a person for settling the Service Tax liability for the Financial Year 2016-17. They are being produced today before Special Judge, CBI Cases, Pune.
— ANI (@ANI) March 26, 2019विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत के आधार दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों आरोपियों ने देय सर्विस टैक्स का निपटान करने के लिए शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
इस जानकारी के बाद जांच एजेंसी ने प्लान बनाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये की मांग की थी। सीबीआई ने इस मामले में दोनों आरोपियों के कार्यालय और घर की तलाशी ली। जांच के दौरान सीबीआई ने चल-अचल संपत्तियों के अधिग्रहण और अन्य
एजेंसी ने एक जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और कुल रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये की रिश्वत देने की मांग की। एजेंसी ने पुणे में दोनों आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसर में भी तलाशी ली। जांच के दौरान, सीबीआई ने चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण और अन्य भेद खोलने वाले दस्तावेज बरामद किए हैं।