फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI accused of theft by Lalan Sheikhs wife TMC in Lok Sabha demands inquiry into death in custody

Bengal: बोगतुई हिंसा के मुख्य आरोपी की पत्नी ने CBI अफसरों पर लगाया चोरी का आरोप, TMC ने संसद में उठाया मुद्दा

Mon, 19 Dec 2022 08:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, रेशमा बीबी ने रविवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई के अधिकारियों ने शेख के साथ उनके आवास का दौरा करने के बाद वहां से कीमती सामान गायब कर दिया।

विज्ञापन
CBI accused of theft by Lalan Sheikhs wife TMC in Lok Sabha demands inquiry into death in custody
CBI, Lalan Sheikh - फोटो : Social Media

विस्तार

बोगतुई नरसंहार के मुख्य आरोपी ललन शेख की पत्नी रेशमा बीबी ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ललन सिंह की सीबीआई हिरासत में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रेशमा बीबी ने रविवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई के अधिकारियों ने शेख के साथ उनके आवास का दौरा करने के बाद वहां से कीमती सामान गायब कर दिया। इसके बाद रेशमा बीबी के आवास को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


शेख की मौत की जांच कर रही राज्य सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा, सीबीआई ने घर पर ताला लगा दिया था और उसके बाद सामान गायब हो गया, इसलिए रेशमा बीबी सीबीआई पर आरोप लगा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिसंबर को पहली शिकायत के बाद एक हफ्ते में यह उनकी दूसरी पुलिस शिकायत है। पहली शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि सीबीआई अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश पर जांच के समय बोगतुई गांव की यात्रा के दौरान उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। शेख की मौत के लिए उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया था। 

शेख 12 दिसंबर को रामपुरहाट स्थित सीबीआई के अस्थायी कार्यालय में वॉशरूम में मृत पाए गए थे। अधिकारी ने कहा, रेशमा बीबी की ओर से दर्ज एक अन्य प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने सीबीआई से शेख की हिरासत में मौत पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, हमने सीबीआई से हिरासत में शेख की मौत के बारे में एक रिपोर्ट मांगी है। हमने उससे वीडियो फुटेज भी मांगा है। 


सीआईडी ने सीबीआई से कहा है कि जिस दिन शेख को सीबीआई के अस्थायी कार्यालय में फांसी पर लटका पाया गया था, उस दिन के अधिकारियों की संख्या और घटनाओं के क्रम के बारे में विवरण प्रदान करें। सीआईडी दो बार गेस्ट हाउस का दौर कर उससे साक्ष्य एकत्र कर चुकी है। अधिकारी ने कहा कि सीआईडी अपने निष्कर्षों के साथ सीबीआई की रिपोर्ट का मिलान करेगी।

इसके अधिकारियों ने शेख की पत्नी, बेटी और अन्य लोगों से बात की जो उनके बोगतुई आवास पर मौजूद थे, जब सीबीआई अधिकारी उन्हें 12 दिसंबर की दोपहर वॉशरूम के अंदर उनका शव मिलने के कुछ घंटे पहले वहां आए थे।  

टीएमसी सांसद ने लोकसभा में उठाया हिरासत में मौत का मुद्दा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रे ने सोमवार को बोगतुई नरसंहार मामले के आरोपी जहांगीर शेख उर्फ ललन की सीबीआई हिरासत में मौत की कलकत्ता हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। 

ललन शेख को इस महीने की शुरुआत में बंगाल झारखंड सीमा पर एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने 12 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में सीबीआई के अस्थायी कार्यालय (गेस्ट हाउस) के वॉशरूम में कथित रूप से फांसी लगा ली थी। 

लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए सौगत रे ने कथित आत्महत्या की कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीस से जांच कराने की मांग की। 21 मार्च को स्थानीय टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद आगजनी हुई और हिंसा में कम से कम दस लोग मारे गए थे। सीबीआई, हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच कर रही है। 


पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को पेश करने का वारंट जारी
पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (धनशोधन मामला) में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल वे आसनसोल की जेल में बंद हैं। इस बीच दिल्ली की एक कोर्ट अदालत ने टीएमसी नेता को पेश करने के लिए सोमवार को वारंट जारी किया। विशेष न्यायाधीश रघुबीर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा की ओर से दायर एक याचिका पर पेशी वारंट जारी किया। मंडल को इस मामले में 11 जुलाई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed