फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cauvery water dispute : Tamil Nadu CM Stalin said, will send a TN delegation

Water Dispute: कावेरी के पानी पर सियासत जारी; केंद्र के पास प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी में स्टालिन

Sat, 16 Sep 2023 07:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कावेरी जल विवाद पर कहा कि कर्नाटक द्वारा दी गई सभी दलीलें त्रुटिपूर्ण और अप्रमाणित है। हम तमिलनाडु राज्य से एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पास भेजेंगे।
 

विज्ञापन
Cauvery water dispute : Tamil Nadu CM Stalin said, will send a TN delegation
एम के स्टालिन - फोटो : Social Media

विस्तार

कावेरी जल विवाद पर बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के सभी दल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को एक ज्ञापन सौंपेंगें। जिसके लिए राज्य से एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जायेगा। कावेरी जल की मांग के लिए जो प्रतिनिधिमंडल भेजा जायेगा, उसका नेतृत्व तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन करेंगे। इस ज्ञापन के जरिए केंद्र से आग्रह करेंगे कि वह कर्नाटक राज्य को तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने की सलाह दें।

विज्ञापन


स्टालिन बोले, कर्नाटक की दलीलें अप्रमाणित
तमिलनाडु को पानी छोड़ने के खिलाफ कर्नाटक ने जो दलीलें केंद्र को दी है, वो सभी त्रुटिपूर्ण और अप्रमाणित हैं। जिसके कारण उन पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया जाना चाहिए। इसी के साथ सीएम स्टालिन कहते हैं कि यह पहलू भी ज्ञापन का हिस्सा होगा। 
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री ने कर्नाटक पर निराधार दावे करने और तमिलनाडु के पानी के अनुरोध के खिलाफ केंद्र को पत्र लिखने का आरोप लगाया। कर्नाटक ने बयान जारी कर दावा किया कि तमिलनाडु का पानी की मांग अनुचित है।आपको बता दें कि 13 सितंबर को कर्नाटक ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत को पत्र लिखकर कहा था कि पूर्वोत्तर मानसून के दौरान तमिलनाडु को पर्याप्त पानी मिलेगा और राज्य के कावेरी डेल्टा में आवश्यक भूजल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 सितंबर से 15 दिनों के लिए कर्नाटक के कावेरी जलग्रहण क्षेत्रों में सामान्य वर्षा की भविष्यवाणी की है। सीडब्ल्यूआरए (कावेरी जल नियामक प्राधिकरण) ने वर्षा की भविष्यवाणी को सही माना है। शेखावत से आग्रह किया जाएगा कि वह सीडब्ल्यूएमए (कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण) को सलाह दें कि वह कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए 12,500 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दें।


पानी के लिए हो आनुपातिक आधार
कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए, स्टालिन ने कहा कि बारिश की कमी वाले वर्ष में, पानी को राज्यों के बीच "आनुपातिक" आधार पर साझा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed