फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cauvery water dispute Tamil Nadu chief minister M K Stalin Central Government

Tamil Nadu: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु सीएम ने किया प्रस्ताव पेश, केंद्र से किया ये खास अनुरोध

Mon, 09 Oct 2023 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

पिछले हफ्ते की शुरुआत में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने कर्नाटक से अपर्याप्त कावेरी जल के कारण कुरुवई (धान) की खेती से पीड़ित डेल्टा किसानों को 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा देने का वादा किया था। 

विज्ञापन
Cauvery water dispute Tamil Nadu chief minister M K Stalin Central Government
MK Stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से कर्नाटक सरकार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों के अनुसार कावेरी जल छोड़ने का निर्देश देने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा, 'कावेरी डेल्टा के किसानों की आजीविका की रक्षा के लिए, जो तमिलनाडु की कृषि का आधार हैं। इस अगस्त सदन ने सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह कर्नाटक सरकार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ने का निर्देश दे।'
विज्ञापन


डिप्टी सीएम का बयान
कर्नाटक सरकार ने अपने कुछ क्षेत्रों में सूखे का हवाला देते हुए तमिलनाडु को पानी की आपूर्ति से इनकार कर दिया था। इस पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'हमें 106 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (टीएमसी) पानी की जरूरत है, लेकिन कम बारिश होने के कारण हमारे पास वर्तमान में 25 क्यूसेक पानी ही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमें खड़ी फसलों को बचाना है। हमने कृषि विभाग से अगली खेती की अनुमति न देने पर विचार करने के लिए भी कहा है। हम अधिक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। यह एक संकटपूर्ण वर्ष है।'



डेल्टा किसानों को मिलेगा मुआवजा
दोनों राज्यों के किसान कावेरी जल विवाद पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कावेरी जल विनियमन समिति ने कर्नाटक को 28 सितंबर से 15 अक्तूबर तक  3000 क्यूसेक कावेरी जल छोड़ने के निर्देश दिए थे। कर्नाटक ने इस निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण में समीक्षा याचिका दायर की है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस निर्देश पर निराशा व्यक्त की है। 

पिछले हफ्ते की शुरुआत में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने कर्नाटक से अपर्याप्त कावेरी जल के कारण कुरुवई (धान) की खेती से पीड़ित डेल्टा किसानों को 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा देने का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed