फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cattle smuggling: ED summons arrested TMC leader Anubrata Mondal daughter and his CA to Delhi

West Bengal: पशु तस्करी मामले में ईडी अनुब्रत मंडल की बेटी और सीए से करेगी पूछताछ, दिल्ली ऑफिस में किया तलब

Fri, 28 Oct 2022 07:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 07:45 PM IST
सार

सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे।

विज्ञापन
Cattle smuggling: ED summons arrested TMC leader Anubrata Mondal daughter and his CA to Delhi
पुलिस के साथ अनुब्रत मंडल(फाइल) - फोटो : Twitter

विस्तार

बंगाल में पशु तस्करी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब ईडी ने गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की बेटी और उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट से दो नंबवर को पूछताछ करेगी। इस बाबत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों को पूछताछ के लिए दिल्ली कार्यालय में तलब किया है।  एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी दोनों लोगों से एक साथ पूछताछ कर सकते हैं।

विज्ञापन


अनुब्रत मंडल की बेटी और सीए से होगी पूछताछ
जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि हमने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल और उनके सीए मनीष कोठारी को अगले बुधवार को हमारे नई दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। हमारी योजना उनसे एक साथ पूछताछ करने की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुकन्या मंडल दो फर्मों की मालिक हैं। उन्होंने बहुत कम समय में बड़ी संपत्ति बना ली है। ऐसे में उनसे उनकी आय के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। वहीं अनुब्रत मंडल के सीए कोठारी से कहा गया है कि वह अनुब्रत मंडल की संपत्तियों, उनकी आय और विभिन्न बैंक खातों में बचत से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं। 
विज्ञापन


सुकन्या मंडल को पहले भी भेजा गया था समन
ईडी के सूत्रों के अनुसार, सुकन्या मंडल को पहले भी 27 अक्टूबर को दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह सत्र से बाहर हो गईं। हालांकि, उनके वकील का दावा है कि टीएमसी नेता की बेटी को ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को अगस्त में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी सीमा पार मवेशी तस्करी मामले में की गई थी। 


2020 में दर्ज किया था केस
सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे। इस मामले में पिछले दिनों उन्हें सीबीआई ने तलब किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे थे। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहां से भारी संख्या में नकदी बरामद हुए थे। मंडल को सीबीआई ने 10 समन भेजे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed