फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cat teared dead body in government hospital in coimbatore

सरकारी अस्पताल में बिल्ली ने नोचा महिला का शव, वीडियो वायरल

Tue, 20 Nov 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयम्बटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयम्बटूर Updated Tue, 20 Nov 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
cat teared dead body in government hospital in coimbatore
cat
तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित एक सरकारी अस्पताल में एक बिल्ली द्वारा महिला का शव नोचने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना को लेकर लोग आक्रोशित हैं। हालांकि प्रबंधन ने मंगलवार को कहा कि बिल्ली केवल मृतक का पांव चाटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के मेट्टुपलयम में बस स्टैंड पर महिला लेटी हुई मिली थी जिसे 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी और खराब स्वास्थ्य के कारण सोमवार रात में उसका निधन हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल की एक परिचालिका ने महिला के अर्द्धनग्न शव को फर्श पर पड़ा पाया। परिचालिका ने देखा कि बिल्ली उसके एक पांव के निचले हिस्से को काटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस सूचना पर अस्पताल के कर्मचारी ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। संपर्क करने पर अस्पताल के डीन बी असोकन ने बताया कि बिल्ली केवल पांव चाटने का प्रयास कर रही थी। बिल्ली इसे काट नहीं रही थी।

शव को मुर्दाघर में भेजने के लेकर उन्होंने कहा कि संभवत: इसमें देरी हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed