{"_id":"5b9b70f3867a55019a1f83a0","slug":"cat-dragged-one-month-old-baby-uncle-jumped-from-second-floor-of-house-rescued-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के बच्चे को मुंह में दबोच ले गई बिल्ली, चाचा ने दो मंजिला मकान से नीचे कूदकर बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक माह के बच्चे को मुंह में दबोच ले गई बिल्ली, चाचा ने दो मंजिला मकान से नीचे कूदकर बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के भिवानी में एक दिल दहला देनेवाली घटना पेश आई। एक बिल्ली एक महीने के नवजात को उठाकर ले गई। बच्ची को खोजने निकले चाचा ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी और बिल्ली के पंजे से बच्चे को बचा लिया। हालांकि चाचा के कमर की हड्डी टूट गई।
भिवानी के नंदराम कटला हालु इलाके में गुरुवार को यह वाकया पेश आया। एक बिल्ली कमरे में सो रहे नवजात शिशु को उठा ले गई। उस समय सुबह के 6:30 बजे थे। एक महीने के बच्चे का वजन करीब 1.5 किलो है। बच्चे की मां स्नेह उठकर टॉयलेट गई थी। जब वो दो मिनट बाद लौटी तो बच्चा वहां मौजूद नहीं था। बच्चे के पिता भी कमरे में ही सोए थे। स्नेह के शोर मचाने पर घर के लोग जाग गए।
स्नेह की ननद ने पहली मंजिल पर सो रहे छोटे भाई हेमंत को जगाया। हेमंत की नजर पहली मंजिल की सीढ़ियों पर पड़ी तो वहां बच्चे का डायपर पड़ा देख वह ऊपर की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि बिल्ली बच्चे को लेकर एक खाली गार्डन में बैठी है और बच्चा बुरी तरह रो रहा था।
विज्ञापन
ये देखते ही हेमंत ने दो मंजिला छत से उस जगह छलांग लगा दी। जिसके बाद बिल्ली नवजात को वहीं छोड़कर भाग गई। बच्चे के दादा पुरुषोतम दास ने बताया, 'बच्चे के साथ उसका पिता सो रहा था। हालांकि बिल्ली ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया है।'
बच्चा स्वस्थ है। लेकिन हेमंत की कमर में फ्रैक्चर आ गया। उन्हें इलाज के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।