तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि तमिल एकता को खत्म करने के लिए जातीय और धार्मिक मतभेद पैदा किए गए थे। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कि जल्लीकट्टू जैसे सांस्कृतिक उत्सव मिलजुलकर आयोजित होने चाहिए। जल्लीकट्टू बैलों को काबू करने का एक पारंपरिक खेल है।
Tamil Nadu: स्टालिन ने जल्लीकट्टू अखाड़े का किया उद्घाटन, पारंपरिक खेल की अनुमति को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:54 PM IST
सार
Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि जल्लीकट्टू को आयोजित करने के लिए मदुरै में भव्य अखाड़े का निर्माण किया है। यह उत्सव तमिलों की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, तमिलों की एकता को खत्म करने के लिए जातिगत विभाजन और धार्मिक मतभेद पैदा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन