{"_id":"5bc438a4bdec226948700963","slug":"cashless-wallets-found-in-letter-boxes-of-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटर बॉक्स में मिल रहे बिना पैसों के पर्स, अब ऐसे हो रहा इनका इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लेटर बॉक्स में मिल रहे बिना पैसों के पर्स, अब ऐसे हो रहा इनका इस्तेमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
हाथ से लिखे जाने वाले खतों का इस्तेमाल आज के समय में काफी कम होता है। जिसके कारण लेटर बॉक्स का इस्तेमाल कम हो गया है। लेकिन आजकल इनका इस्तेमाल चोरों द्वारा खूब किया जा रहा है। चेन्नई में लेटर बॉक्स का इस्तेमाल चोरी किए गए पर्स सहित पहचान पत्रों को रखने के लिए किया जा रहा है। बीते 6 महीने में शहर में लगाए गए कई लेटर बॉक्स में सरकार और निजी एजेंसी द्वारा जारी करीब 70 पहचान पत्र मिले हैं। चेन्नई में 216 पोस्ट ऑफिस और 2 हजार लेटर बॉक्स हैं।
विज्ञापन
डाक विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जो दस्तावेज लेटर बॉक्स में मिल रहे हैं उनमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर कार्ड शामिल हैं। कई चोरों ने तो पर्स चोरी करने के बाद उसमें से कैश निकाल लिया और खाली पर्स लेटर बॉक्स में जाल दिया।
विज्ञापन
डाल विभाग के अधिकारी का कहना है कि जब लेटर बॉक्स में खाली पर्स और पहचान पत्र मिलते हैं और उसमें कैश भी नहीं होता, तो इससे साबित होता है कि ये चोरों का काम है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई पहचान पत्र बिना पर्स के ही पाए गए हैं, ऐसा हो सकता है कि किसी राहगीर ने सड़क पर पाए पहचान पत्रों को लेटर बॉक्स में डाल दिया हो। अलग अलग लेटर बक्स से 10-10 पहचान पत्र मिले हैं। एक लेटर बॉक्स से तो दो पासपोर्ट भी मिले। इन्हें रीजनल पासपोर्ट ऑफिस भेज दिया गया है। डाल विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल का कहना है कि सभी दस्तावेजों को उनके मालिक तक पहुंचा दिया जाएगा।