{"_id":"5bdebbd3bdec22699e087409","slug":"cash-worth-lakhs-and-more-than-three-quintals-of-silver-seized-from-train-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ट्रेन से बरामद हुआ तीन क्विंटल चांदी, सोना और लाखों का कैश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: ट्रेन से बरामद हुआ तीन क्विंटल चांदी, सोना और लाखों का कैश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से लाखों का कैश बरामद
- फोटो : ANI
राजस्थान में ट्रेन से लाखों रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 3 क्विंटल चांदी और 2 किलो सोना भी बरामद हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले एटीएस ने बड़े स्तर पर हवाला कारोबार का भांडाफोड़ किया है। यह छापेमारी दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जाने वाली आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में हुई है। अब एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जानकारी के मुताबिक बरामद कैश 50 लाख रुपये है। मामले के बारे में डीआईजी प्रफ्फुल कुमार ने बताया कि किसी मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उन्होंने ट्रेन की लगेज बोगी की तलाशी ली। वहां उन्हें 6 बड़े पैकेट मिल थे।Rajasthan: Unaccounted cash worth lakhs and more than three quintals of silver seized from Delhi-Ahmedabad Ashram Express at Ajmer, Jaipur and Beawar stations. pic.twitter.com/eSe2ssvUpS
— ANI (@ANI) November 4, 2018
उन्होंने बताया कि जब उन पैकेट्स को खोलकर देखा गया तो भारी मात्रा में कैश, सोना और चांदी बरामद किया गया। जिसके बाद सारे सामान को जब्त कर लिया गया। अब एटीएस की टीम अजमेर में भी ट्रेन को रुकवाकर तलाशी ले सकती है।
जो कैश बरामद हुआ वह अहमदाबाद भेजा जा रहा था। इस कारण से टीम अहमदाबाद में भी नजर बनाए हुए है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि पैकेट्स किस तक पहुंचाए जा रहे थे और कौन सा गिरोह इसमें शामिल है।