फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case registered on Passenger for created ruckus in the flight coming from Toronto to Delhi

Delhi: विमान में यात्री ने मचाया हंगामा, केबिन क्रू से किया दुर्व्यवहार, शौचालय का दरवाजा तोड़ा, पुलिस ने धरा

Tue, 11 Jul 2023 10:40 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

टोरंटो से नई दिल्ली आ रहे विमान में एक नेपाली नागरिक ने जमकर हंगामा किया। उसने जहाज पर केबिन क्रू सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया।

विज्ञापन
case registered on Passenger for created ruckus in the flight coming from Toronto to Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर एक यात्री के हंगामा करने का मामला सामने आया है। विमान टोरंटो से नई दिल्ली आ रहा था जिसमें एक नेपाली नागरिक ने जमकर हंगामा किया। उसने जहाज पर केबिन क्रू सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया। यात्री को क्रू मेंबर काबू करने का प्रयास करते रहे और पायलट ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने अपना हंगामा जारी रखा। जिसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला आठ जुलाई का है।

विज्ञापन


पुलिस ने एयरलाइंस कर्मी की शिकायत पर आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी यात्री का नाम महेश सिंह पंडित है। वह आठ जुलाई को टोरंटो एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान में नई दिल्ली आने के लिए सवार हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्री ने अपने मनमुताबिक सीट बदल ली। क्रू मेंबरों ने आपत्ति जताई तो आरोपी गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


इस बीच क्रू मेंबर विमान में यात्रियों को लंच परोस रहे थे। तभी उन्हें शौचालय से कुछ जलने की बदबू आई। अलार्म सिस्टम से इसकी चेतावनी दी गई। चेतावनी मिलते ही क्रू मेंबर शौचालय की ओर भागे। दरवाजा खुलवाने पर अंदर महेश सिंह दिखा। उसके हाथ में लाइटर था और शौचालय में धुआं भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने क्रू मेंबर को धक्का देते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। रोके जाने पर उसने शौचालय का दरवाजा भी तोड़ दिया और गाली गलौज करता रहा। मामला बिगड़ता देख क्रू मेंबर ने विमान के पायलट को जानकारी दी। पायलट ने आरोपी यात्री को काबू करने का निर्देश दिया। आरोप है कि यात्री लगातार शोर-शराबा करता रहा। पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed