फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case registered against slapper Principal

प्रार्थना के दौरान जम्हाई लेने पर प्राचार्या ने छात्र को मारा थप्पड़, मामला दर्ज

Tue, 26 Jun 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Updated Tue, 26 Jun 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against slapper Principal
police arrest

महाराष्ट्र के ठाणे में स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान जम्हाई ले रहे 11 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में प्राचार्या के खिलाफ जिला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान छठी कक्षा के छात्र ने जम्हाई ली थी जिस पर प्राचार्या ने थप्पड़ मार दिया। यह स्कूल यहां मीरा रोड इलाके में स्थित है और यह घटना 22 जून की है। 

विज्ञापन


नारायण नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालाजी पंढारे ने छात्र के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि जम्हाई लेने पर प्राचार्या ने जोरदार आपत्ति जताई और बच्चे को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


 पंढारे ने बताया कि छात्र के पिता का कहना है कि वह जब शिकायत करने स्कूल गए तो प्राचार्या ने कहा कि अगर बच्चे इस तरह की हरकत करेंगे तो उन्हें सजा दी जाएगी। बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबधित धारा और किशोर न्याय कानून अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed