{"_id":"62004115d9d7677ac10393dc","slug":"case-registered-against-eight-shiv-sainiks-for-attacking-bjp-leader-somaiya-in-pune-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरीट सोमैया बोले- मनसुख हिरेन की तरह मेरी हत्या करा सकती है उद्धव ठाकरे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किरीट सोमैया बोले- मनसुख हिरेन की तरह मेरी हत्या करा सकती है उद्धव ठाकरे सरकार
Tue, 08 Feb 2022 08:22 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:22 AM IST
सार
किरीट सोमैया ने कहा कि मंगलवार को मैं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलूंगा और गुरुवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलूंगा।
विज्ञापन
किरीट सौमेया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उनहोंने कहा कि जिस तरीके से ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या की गई उसी तरह से ठाकरे सरकार मेरी हत्या करा सकती है। लेकिन वह बिना डरे ठाकरे सरकार के घोटालों को उजागर करते रहेंगे।
विज्ञापन
सोमैया ने कहा कि पुणे के शिवाजीनगर कोरोना उपचार केंद्र में 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। कोरोना काल मे मुख्यमंत्री के इशारे पर ही यह कोरोना उपचार केंद्र का ठेका दिया गया था। इस कोरोना उपचार केंद्र में तीन कोरोना संक्त्रस्मितों की मौत हो चुकी है। इसी मामले की शिकायत करने के लिए वे पुणे में गए थे। उस समय शिवसेना कार्यकर्ता उनकी हत्या करने के लिए पुणे महानगरपालिका कार्यालय के पास पहले से घात लगाए हुए थे।
विज्ञापन
वहां पहुंचते ही उनपर हमला किया गया। इस मामले की शिकायत उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी है और मामला दर्ज किया गया है। किरीट सोमैया ने कहा कि मेरे ऊपर इसलिए हमला हो रहा है क्योंकि मैं शिवसेना सांसद संजय राउत के घोटाले बाहर निकाल रहा हूं। शिवसेना नेता व परिवहन मंत्री अनिल परब के जेल जाने का खतरा है। उद्धव ठाकरे के करीबी पाटनकर के एक-एक घोटाले बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मैं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलूंगा और गुरुवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिलूंगा।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को किरीट सोमैया पुणे महानगरपालिका कार्यालय में आयुक्त विक्रम गोखले को मिलकर जब बाहर निकल रहे थे, उसी समय शिवसेना शहर अध्यक्ष संजय मोरे ने किरीट सोमैया को पुणे में हुए अन्य घोटालों की जांच की मांग करने के लिए निवेदन दिया। उसी समय घटनास्थल पर तैनात शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किरीट सोमैया पर हमले का प्रयास किया जिससे किरीट सोमैया सीढ़ी से नीचे गिर गए और उन्हें तत्काल पुणे के संचेती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को किरीट सोमैया को अस्पताल से डिसचार्ज किया गया और वे मुंबई लौट आए हैं।
शिवसेना के 8 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज
भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर हमला करने वाले शिवसेना के 8 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है जिसमें शिवसेना शहर प्रमुख संजय मोरे सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुणे में कोरोना काल में हुए 100 करोड़ के घोटाले की जांच की मांग के लिए शनिवार को किरीट सोमैया पुणे महानगरपालिका आयुक्त से मिलने गए थे। पुणे महानगरपालिका के बाहर निकलते समय शिवसेना शहर अध्यक्ष संजय मोरे के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया था।
हालांकि संजय मोरे का कहना है कि वह सोमैया को निवेदन देने गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुलिस से सुमोटो कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विरोधियों को खत्म करना चाहती है। किरीट सोमैया पर इसी उद्देश्य के तहत शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया था।
पाटिल ने कहा कि सरकार चाहती है कि उसके खिलाफ कोई भी आवाज न उठाए। लेकिन किरीट सोमैया राज्य सरकार के घोटाले और अनियमितता के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
पाटिल ने चेतावनी दी कि अगर, पुणे पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो भाजपा इस हमले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उधर, शिवसैनिकों के हमले में घायल किरीट सोमैया को शनिवार को पुणे के संचेती हास्पिटल में भर्ती किया गया था लेकिन रविवार को उन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया और वह दोपहर तक मुंबई लौट आए।