{"_id":"5e652ef18ebc3ef40a42499f","slug":"case-on-four-who-spy-on-air-force-hideout-in-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छ में वायुसेना ठिकाने की जासूसी करने वाले चार पर केस, कैमरा व मोबाइल बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कच्छ में वायुसेना ठिकाने की जासूसी करने वाले चार पर केस, कैमरा व मोबाइल बरामद
Sun, 08 Mar 2020 11:14 PM IST
Vikas Kumar
एजेंसी, भुज
एजेंसी, भुज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ जिले में पाकिस्तान से सटे नालिया एयरफोर्स स्टेशन की जासूसी करने वाले चार लोगों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इन पर वायु सैनिक ठिकाने पर लगे रडार की तस्वीर खींचने के भी आरोप हैं। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वायुसेना के अधिकारियों ने 29 जनवरी को प्रतिबंधित क्षेत्र में रडार की तस्वीर खींचने पर उन्हें रोका, जिनमें 17 साल का एक किशोर भी शामिल है। बाद में सभी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से संवेदनशील रक्षा क्षेत्र की तस्वीरें, मोबाइल फोन और एक कैमरा बरामद किया गया है। इनके खिलाफ शनिवार को सरकारी गोपनीयता कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नाबालिग सहित चारों लोग नालिया और आसपास के रहने वाले हैं। नाबालिग के अलावा सभी आरोपियों के नाम हैं रफीक आजम, अरबाज इस्माइल उमरा और अब्बास पढ़ियार।
विज्ञापन