फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case of ragging in private university of gujarat

गुजरात: पार की हैवानियत की हदें, गुजरात के विश्वविद्यालय में जूनियर के साथ रोंगटे खड़ी कर देने वाली रैगिंग

Sat, 22 Oct 2022 10:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 10:39 PM IST
सार

हैरान कर देने वाली इस घटना के आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग भी है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि आरोपियों ने पीड़ित छात्र को धमकी भी दी थी। पांच आरोपियों में से तीन छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, नाबालिग छात्र को हिरासत में लेना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
case of ragging in private university of gujarat
रैगिंग

विस्तार

गुजरात के राजकोट में एक जूनियर छात्र के साथ सीनियर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला यहां के एक निजी विश्वविद्यालय का है। यहां, सीनियर छात्रों ने 19 साल के एक जूनियर छात्र के नहाने का वीडियो बनाया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करके पांच छात्रों ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, छात्रों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़ित छात्र के प्राइवेट पार्ट में सेनिटाइजर और शहद डालने के बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने पेंसिल और टूथब्रश भी डाल दिया।मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरान कर देने वाली इस घटना के आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग भी है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि आरोपियों ने पीड़ित छात्र को धमकी भी दी थी। पांच आरोपियों में से तीन छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, नाबालिग छात्र को हिरासत में लेना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने पिता को बताई आपबीती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 अक्तूबर को पीड़ित के पिता ने कुवाड़वा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने परिवार के सामने अपनी आपबीती बताई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दो दिन पहले बेटे ने अपनी बड़ी बहन से बताया था कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना। इस पर उसकी बहन ने जब जोर देकर पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद बहन ने पिता को सारी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी परिजन उससे मिलने हॉस्टल पहुंचे। तब उसने विस्तार से सारी जानकारी दी। छात्र ने बताया कि तीन छात्रों ने पिछले महीने नहाते समय उसका वीडियो बनाया था। इसके बाद उसे व्लैकमेल करने लगे। उन लोगों ने उसे धमकी दी कि अगर वो इस बारे में किसी को कुछ बताएगा तो वे उसके वीडियो को वायरल कर देंगे। 


फिलहाल, इस मामले में पुलिस मे आरोप दर्ज कर लिया है। तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed