फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case filed under three sections against bouncers and TVK chief Vijay for assault

Thalapathy Vijay: चुनाव से पहले विवादों में घिरे थलापति विजय; TVK की रैली में मारपीट को लेकर दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 27 Aug 2025 10:14 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 27 Aug 2025 10:14 AM IST
सार

पेरम्बलुर पुलिस ने विजय और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत दर्ज मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
case filed under three sections against bouncers and TVK chief Vijay for assault
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता से नेता बने विजय थलापति विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक राजनीतिक रैली के दौरान मारपीट को लेकर विजय और उनकी सुरक्षा टीम पर एफआईआर दर्ज हुई है। ये घटना 21 अगस्त को तमिलनाडु के मदुरै में तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) की रैली के दौरान हुई।

विज्ञापन


क्या था मामला
बता दें कि मदुरै में हुई टीवीके की रैली के दौरान मारपीट की घटना के संबंध में शिकायतकर्ता शरत कुमार ने पेरम्बलुर पुलिस में शिकायक दर्ज कराई है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि रैली के दौरान वह विजय से मिलने के लिए मंच की ओर बढ़ रहा था, तभी विजय के बाउंसरों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर रैंप से धक्का दे दिया। साथ ही उसने यह भी कहा है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित ने यह आरोप भी लगाया कि विजय की रैली में जनता के साथ दुर्व्यवहार हुआ।
विज्ञापन

 
घटना का वीडियो भी आया सामने
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने 21 अगस्त को उनकी रैली का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में टीवीके प्रमुख विजय को रैंप पर चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रैंप के दोनों ओर भारी संख्या में खड़े उनके समर्थकों को भी जोश में विजय को देखकर हाथ हिलाते और उनके समर्थन में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सात मिनट लंबे इस वीडियो की शुरु में ही विजय के बाउंसरों को एक आदमी को रैंप से नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
इस मामले में पेरम्बलुर पुलिस ने विजय और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत दर्ज मामला दर्ज किया है। ये धाराएं अवैध जमावड़ा, शांति भंग करने और गंभीर अपराध के लिए उकसाने से संबंधित हैं।


अगले साल होना है विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले अभिनेता से नेता बने विजय राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) बनाई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed