फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case filed against company for using former indian cricketer sachin tendulkar name without permission

Sachin Tendulkar: अनुमति लिए बगैर तेंदुलकर का नाम किया इस्तेमाल, कंपनी पर केस दर्ज

Sat, 13 May 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 07:05 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे एक दवा कंपनी का ऑनलाइन विज्ञापन देखा, जिसमें दावा किया गया था कि तेंदुलकर उसकी उत्पाद का समर्थन करते है। उन्हें एक वेबसाइट ‘सचिनहेल्थ डॉट इन’ की भी जानकारी दी जो तेंदुलकर की तस्वीर का गलत उपयोग करके इन उत्पादों का प्रचार कर रहा था।
 

विज्ञापन
Case filed against company for using former indian cricketer sachin tendulkar name without permission
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के औषधीय उत्पादों के प्रचार के लिए करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि तेंदुलकर के एक सहयोगी ने इस संबंध में पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे एक दवा कंपनी का ऑनलाइन विज्ञापन देखा, जिसमें दावा किया गया था कि तेंदुलकर उसकी उत्पाद का समर्थन करते है। उन्हें एक वेबसाइट ‘सचिनहेल्थ डॉट इन’ की भी जानकारी दी जो तेंदुलकर की तस्वीर का गलत उपयोग करके इन उत्पादों का प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन


उत्तराखंड को एनजीटी से राहत, नहीं लगा 200 करोड़ का जुर्माना
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार के अनुरोध को स्वीकारते हुए 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के बजाय सरकार को यह रकम एक रिंग फेंस्ड खाते में रखने का आदेश दिया है। असल में ठोस व तरल कचरे के उचित प्रबंधन में नाकाम रहने पर एनजीटी उत्तराखंड सरकार पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाला था। लेकिन, उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर कहा कि इसके लिए 200 करोड़ रुपये का रिंगफेंस्ड (समर्पित) खाता खोला जाएगा, जिससे यह रकम इस काम के लिए तत्काल उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल ने कहा कि उत्तराखंड में कचरा पैदा होने और उसके निस्तारण में प्रतिदिन 600 मिलियन प्रति दिन (एमएलडी) का अंतर है। न्यायाधिकरण प्रदूषक भुगतान सिद्धांत के आधार पर कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए 200 करोड़ रुपये का बंदोबस्त चाहता है। फिलहाल, उत्तराखंड सरकार का अनुरोध स्वीकारते हैं। लेकिन, मुख्य सचिव व्यक्तिगत रूप से एक माह के भीतर इस खाते का संचालन तय करेंगे। इसके साथ ही कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में उठाए गए कदमों कि निगरानी करेंगे। हर महीने में काम की समीक्षा करेंगे। इसके छह महीने बाद एनजीटी को स्थिति रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके अलावा पहले से नौ जगहों पर जमा कचरे के ढेरों का निस्तारण तुरंत करने किया जाएगा। 


श्रीकाकुलम में करंट लगने से चार हाथियों की मौत
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शुक्रवार सुबह खेतों में घूम रहे चार हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए हाथियों में तीन बड़े थे। पिछले कई सालों से वन विभाग हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed