{"_id":"5c0d830dbdec2241ca08fa7d","slug":"case-file-against-dmk-leader-a-raja-abusive-remarks-on-k-palaniswami","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए ए. राजा पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए ए. राजा पर केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेराम्बलुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
घर से निकले ए राजा
- फोटो : ANI
डीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज किया गया है। इस साल सितंबर में डीएमके नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम और उनके मंत्रियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 7 दिसंबर को एआईएडीएमके ने राजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि 18 सितंबर को हुए विरोध प्रदर्शन में राजा ने सीएम व अन्य मंत्रियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हमने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन