{"_id":"6130c5f48ebc3e7a2864b8e5","slug":"case-booked-against-hyderabad-pub-for-allowing-8-yr-old-girl-inside","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : पब में क्या कर रही थी आठ साल की बच्ची, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : पब में क्या कर रही थी आठ साल की बच्ची, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल, केस दर्ज
Thu, 02 Sep 2021 06:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:09 PM IST
सार
हैदराबाद के एक पब में आठ साल की बच्ची का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वह परिजनों के साथ वहां गई थी, लेकिन ऐसे स्थानों पर बच्चों को ले जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के एक पब में आठ साल की बच्ची का परिजनों व अन्य लोगों के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला सामने आते ही बवाल मचने लगा तो पुलिस ने पब प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
किसी व्यक्ति ने पब में बच्ची के डांस करने का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में जारी करते हुए पुलिस को भी टैग किया था। गुरुवार को हैदराबाद पुलिस ने बताया कि वीडियो में बच्ची अपने परिजनों व कुछ अन्य लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही है। इसे देखने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। घटना रविवार रात की बताई गई है। पब प्रबंधन ने बच्ची को अंदर ले जाने की इजाजत देकर नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
हैदराबाद के गाचीबोवली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची पब में आए एक परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के समूह का हिस्सा थी। मामले में पुलिस ने खुद पब के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ भादंवि की धारा 188 (सरकारी आदेश के उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन