{"_id":"631f071111db3b2abb5f2b14","slug":"case-against-11-persons-for-attacking-two-police-officers-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: दो पुलिस अफसरों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, कैमरे में कैद हुआ मारपीट का वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: दो पुलिस अफसरों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, कैमरे में कैद हुआ मारपीट का वीडियो
Mon, 12 Sep 2022 03:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Sep 2022 03:52 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि एक एसआई और एक सीपीओ पर हमला करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों समेत नौ अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिरुवनंतपुरम में दो पुलिस अफसरों पर रविवार की रात हमला करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वेल्लारदा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अधिकारियों पर उस वक्त हमला किया गया जब वह कराकोणम जंक्शन पर लड़ रहे दो समूहों को दूर करने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों पर किया हमला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जब लड़ाई में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे थे, उनके दोस्तों ने हस्तक्षेप किया और पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और उनपर हमला भी किया।
दो नामजद आरोपियों समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिविल पुलिस ऑफिसर (सीपीओ) पर हमला करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों समेत नौ अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड हुआ अफसरों पर हमले का वीडियो
हालांकि, अफसरों पर हमले का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। टीवी चैनल पर भी वीडियो चल रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक समूह के कई लोग दो पुलिस अफसरों पर लाठियों से हमला कर रहे हैं।
मोबाइल फोन निकालते ही फरार हुए हमलावर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिस अफसरों ने घटना को रिकॉर्ड करने के लिए जेब से अपने मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्ड के लिए निकाले, हमलावर फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि मारपीट में दोनों पुलिस अफसरों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया है उनके स्वास्थ्य को लेकर अब चिंता की कोई बात नहीं है।