फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   caretaker rapes girl in bhopal doctors ask signature of guardian for medical examination

मध्यप्रदेश: चाचा पर था बच्ची के रेप का आरोप, जांच के लिए डॉक्टर ने मांगा अभिभावक का साइन

Sat, 30 Sep 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 30 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
caretaker rapes girl in bhopal  doctors ask signature of guardian for medical examination
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की 12 साल की लड़की के साथ उसके चाचा के बलात्कार किए जाने का आरोप है। लड़की ने चाइल्ड वेल्फेयर कमीटी की सदस्य को बताया कि चाचा और उसके बेटे ने उसके साथ गंदा काम किया है,  लड़की बुरी तरह डरी हुई है और लगातार रो रही है।  बच्ची का मेडिकल परीक्षण इसलिए नहीं हो सका क्योंकि  जांच के लिए अभिभावक का साइन चाहिए था और उसका अभिभावक ही उसके बलात्कार का आरोपी था।
विज्ञापन


भोपाल चाइल्ड वेलफेयर कमीटी की सदस्य रेखा श्रीधर  ने बताया कि बच्ची को विदिशा शहर की रहने वाली है। उसके माता पिता की मौत के बाद उसका अंकल उसे भोपाल ले आया। मंगलवार को लड़की उस अंकल के घर से भाग गई और मंगलवार को विदिशा की कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ घटी घटना को बताया। गुरुवार को जब पुलिस उसे मेडिकल की जांच के लिए  ले जाया गया तो डॉक्टर ने जांच के लिए लड़की के अभिभावक और रिश्तेदार का साइन मांगा।  अधिकारी शुक्रवार को उस लड़की को भोपाल लेकर पहुंचे और उसकी जांच कराई गई।
विज्ञापन


पढ़ें: शादी के कई सालों बाद इस दंपत्ति ने कबूला बचपन के यौन शोषण का सच, अब सामने लाएंगे औरों का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी की सदस्य रेखा श्रीधर ने कहा कि बच्ची बुरी तरह डरी हुई थी और लगातार रो रही थी। बच्ची ने बताया कि चाचा ने और उसके बेटे से उससे गलत काम किया है। वो इतनी डरी हुई थी कि अपने चाचा का पता भी ठीक से नहीं बता पा रही थी।

रेखा ने बताया कि हमें जल्द से जल्द लड़की का मेडिकल जांच कराना था। भोपाल में उसके चाचा को भी तलाशा जा रहा है जिससे कि पुलिस उसे पकड़ सके। फिलहाल लड़की भोपाल के शेल्टर होम में रही है।  विदिशा के एसपी विनीत कपूर ने कहा कि जबतक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिल जाती है तब तक इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed