फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car turns turtle, five kills in bijnor

बिजनौर में कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत 

Sun, 27 Mar 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 27 Mar 2016 04:03 AM IST
सार

  • अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई
  • शीशे का फ्रेम भी करीब 20 फीट दूर जा गिरा

विज्ञापन
Car turns turtle, five kills in bijnor
कार

विस्तार

बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली शहर के गांव गंज निवासी शानिश (24) पुत्र हनीफ चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर अपने चाचा अफसर की फोर्स क्रूजर चलाता था।

विज्ञापन


गांव गंज निवासी महमूद (35) पुत्र मुन्ना मियां और दारानगर निवासी शाकिब (20) पुत्र इकबाल गंज अड्डे पर फलों का ठेला लगाते थे। शनिवार सुबह सात बजे दोनों शानिश की कार से आढ़त पर फल खरीदने बिजनौर आ रहे थे। दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शकील (44) भी गांव निजामतपुरा से अपनी ससुराल से वापस दिल्ली जाने के लिए कार में सवार हो गया।
विज्ञापन


रास्ते में एक और युवक भी बैठ गया। बिजनौर-चांदपुर रोड पर झंडापुर मजार के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे तक उड़ गए और कार के अगले शीशे का फ्रेम भी करीब 20 फीट दूर जा गिरा। कार में सवार लोगों के शरीर के चीथडे़ उड़ गए। हादसे में शानिश, शाकिब, शकील और युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महमूद ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों की मौत की सूचना पर एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रमेशचंद्र, एसडीएम अजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। बाद में पांचवें युवक की शिनाख्त गांव गांवड़ी निवासी लोकेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई। लोकेंद्र भी सब्जी विक्रेता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed