{"_id":"624360948eb1b82bbd3ffd1a","slug":"car-in-the-convoy-of-maharashtra-cabinet-minister-aaditya-thackeray-hit-a-police-escort-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे के काफिले में शामिल कार ने मारी पुलिस की गाड़ी को टक्कर, कोई घायल नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे के काफिले में शामिल कार ने मारी पुलिस की गाड़ी को टक्कर, कोई घायल नहीं
Wed, 30 Mar 2022 01:10 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:10 AM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि काफिले में शामिल दो वाहनों को मामूली क्षति हुई और दुर्घटना में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं इसकी सूचना कंकावली पुलिस स्टेशन को दी गई थी।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के काफिले की कार आपस में भिड़ गईं। हालांकि आदित्य ठाकरे सुरक्षित हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंधुदुर्ग जिले के दौरे के दौरान आदित्य ठाकरे के ही काफिले में शामिल कार ने एक पुलिस सुरक्षा वाहन को टक्कर मार दी, हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर कंकावली कस्बे के खरे पाटन इलाके में दोपहर में हुई। उन्होंने बताया कि काफिले में शामिल दो वाहनों को मामूली क्षति हुई और दुर्घटना में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं इसकी सूचना कंकावली पुलिस स्टेशन को दी गई थी।
विज्ञापन
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे के गृह क्षेत्र तटीय जिले के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई रैलियों को भी संबोधित किया और भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
अन्य दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत
उधर, एक अन्य दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत की खबर है। दक्षिण मुंबई के केम्प्स कॉर्नर इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक आदित्य देसाई के दोपहिया वाहन को रेहान कलाविथ (27) की कार ने टक्कर मार दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के की है। कार चालक एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। कार पेडर रोड से हाजी अली जा रही थी। साथ ही बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।