फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car fatally knocks down woman in Nashik, driver held in Hit-and-run incidents

Maharashtra: पुणे, मुंबई के बाद अब नासिक से आया हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला

Wed, 10 Jul 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2024 03:10 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि 51 वर्षीय कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। हालांकि, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय वह नशे में था।
 

विज्ञापन
Car fatally knocks down woman in Nashik, driver held in Hit-and-run incidents
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के वर्ली हिट एंड रन मामला अभी सियासी गलियारों से लेकर आमजन तक चर्चाओं में बना हुआ है। इस बीच एक और इसी तरह का मामला सामने आया है। नासिक शहर में एक तेज रफ्तार कार ने 31 वर्षीय एक महिला को कुचल दिया। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 51 वर्षीय कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। हालांकि, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के समय वह नशे में था।

महिला की हुई पहचान
गंगापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान ध्रुव नगर निवासी देवचंद रामभाऊ तिडमे के रूप में की गई है। वह यहां सतपुर एमआईडीसी इलाके में एक कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान हनुमान नगर निवासी अर्चना किशोर शिंदे के रूप में हुई। वह शाम करीब छह बजे काम से पैदल घर लौट रही थीं, तभी गंगापुर रोड के समीप बरदान फाटा-शिवाजी नगर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला को सिर में गंभीर चोट आईं। उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह है मामला
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से पहले विपरीत दिशा से आ रहे दो युवकों ने कार को तेज गति से महिला की ओर बढ़ते देखा था और उन्होंने चालक को सतर्क करने की कोशिश की थी। मगर कार चालक ने रफ्तार कम नहीं की और कार ने शिंदे को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद
यह मामला इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटनास्थल पर मौजूद एक नागरिक ने कार का नंबर लिख लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस चालक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना के वक्त वह अपने घर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उसकी मेडिकल जांच में पता चला कि वह दुर्घटना के वक्त शराब के नशे में था, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और शिंदे को टक्कर मारी। घटना के बाद उसने महिला की मदद नहीं की और इसके बजाय घर चला गया।


अधिकारी ने बताया कि गंगापुर पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन कानून के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed