फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Captain Amrinder singh will meet amit shah and jp nadda

दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर: बोले- किसी नेता से नहीं मिलूंगा, अपना बंगला खाली करने यहां आया हूं

Tue, 28 Sep 2021 01:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 01:15 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच गए। कहा जा रहा था कि वे अमित शाह या जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Captain Amrinder singh will meet amit shah and jp nadda
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली पहुंच गए। पहले यह कहा जा रहा था कि वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, पहले उनके मीडिया सलाहकार ने और बाद में खुद कैप्टन ने दिल्ली पहुंचकर इन अटकलों को खारिज कर दिया। अमरिंदर ने मीडिया से कहा- मैं दिल्ली में किसी नेता से नहीं मिलूंगा। मैं यहां अपना बंगला खाली करने आया हूं।

विज्ञापन


बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू से अनबन होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इस्तीफे के बाद अमरिंदर लगातार कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा था कि पार्टी के अंदर उनका अपमान किया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला लिया था। अमरिंदर सिंह ने यह तक कहा था कि पंजाब चुनाव 2022 में अगर कांग्रेस जीतती भी है तो वह नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


अमरिंदर के मीडिया सलाहकार ने भी अटकलों को किया खारिज
कैप्टन के दिल्ली पहुंचने से पहले उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि अमरिंदर सिंह के दिल्ली दौरे के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है। वे व्यक्तिगत यात्रा पर हैं। इस दौरान वे कुछ दोस्तों से मिलेंगे। वे नए सीएम के लिए कपूरथला का घर भी खाली करने वाले हैं। अनावश्यक अटकलों की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफे के बाद अमरिंदर ने कहा था- सभी विकल्प खुले
गौरतलब है कि कैप्टन ने जब पद से इस्तीफा दिया था तब मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि क्या आप भाजपा में शामिल होंगे? तब कैप्टन ने जवाब देते हुए कहा था कि इस्तीफा देने के बाद सभी विकल्प खुले हैं। राजनीति के 52 साल के अनुभव और साढ़े  नौ साल मुख्यमंत्री रहने पर उनके कई दोस्त बने हैं। वे अपने सहयोगियों से विचार कर इस पर फैसला लेंगे। 

अनिल विज ने दिया था भाजपा में शामिल होने का न्योता
भाजपा नेता और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। अमरिंदर के इस्तीफे के बाद अनिल विज ने लिखा था कि राष्ट्रवादी कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके रास्ते में बाधा थे, इसलिए उन्हें राजनीतिक रूप से मार दिया गया। पंजाब में सभी राष्ट्रवादी ताकतों को कांग्रेस के गलत मंसूबों को नाकाम करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।  


वर्ष 2017 में भी भाजपा में जाने का बनाया था मन 
साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी अमरिंदर कांग्रेस हाईकमान से आर-पार के मूड में थे। उस वक्त कैप्टन ने जाट महासभा बनाकर कांग्रेस को चुनौती दी थी। इसी दौरान कैप्टन ने एक बयान देते हुए कहा था कि उस वक्त वह भाजपा में जाने के बारे में सोच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed