फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   captain Ajay can join BJP on Saturday

कैप्टन अजय शनिवार को थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Sat, 30 Jul 2016 01:54 AM IST
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
 captain Ajay can join BJP on Saturday
कैप्टन अजय यादव - फोटो : amar ujala

हरियाणा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस से तद्गस सील पुराना नाता  एक झटके में यूं ही नहीं तोड़ डाला। दरअसल, प्रदेश केकांग्रेस प्रभारी महासचिव कमलनाथ की तरफ से उनकी अनदेखी करने से वे बेहद आहत थे।

विज्ञापन


कमलनाथ के प्रभारी बनते ही यादव ने भाजपा नेता और सीएम मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली में की बड़े नेताओं से एक माह पहले मुलाकात कर पार्टी  को अलविदा कहने के साफ संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी  में मिल रही ज्यादा तवज्जों से भी वह परेशान थे। अजय यादव के जनाधार का पता इससे ही चलता है कि वह सूबे से छह बार विधायक रह चुकेहै। शुरू से कांग्रेसी रहे हैं। पार्टी में उनकी पूर्व सीएम भूपेंड्र सिंह हुड्डा से कभी नही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हुड्डा से रिश्ते कितने तलख थे, उनकेइस कथन से ही पता चलता है कि  मेरे पिता सच्चे कांग्रेसी थे और मैं भी नेहरू गांधी परिवार में महान आस्था रखता हूं। लेकिन  पार्टी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुप्रीम है और बाकी तुच्छ हैं। दरअसल वह हुड्डा के सामने खुद को कई बार सीएम का दावेदार पेश कर चुके हैं। 

अब हरियाणा का कमलनाथ को जैसे ही प्रभारी बनाया गया अजय यादव को लगने लगा कि उनके विरोधी अब हावी होंगे। राज्यसभा में 14 विधायकों के वोट रद्द होने के मुद्दे पर हुड्डा खेमे के खिलाफ हाईकमान केकार्रवाई नहीं करने से भी वह आहत थे। उनका मानना था कि पूर्व सीएम के इशारे पर ही वोट रद्द किए गए हैं। पार्टी  में  उनके खिलाफ आवाज उठने लगी थी।  

कैप्टन के अगले ठिकाने का आज खुलासा संभव

 captain Ajay can join BJP on Saturday
कैप्टन अजय यादव - फोटो : amar ujala

हरियाणा में एक कार्यक्र्म में मंच पर ही एक महिला कांग्रेस नेता से कैप्टन की नोकझोंक भी चर्चा का विषय बनी थी। कैप्टन को ज्यादा परेशानी दिल्ली में कमलनाथ की तरफ से 27 जुलाई को प्रदेश में गुटबंदी खत्म करने के नाम पर बुलाई गई बैठक में निमंत्रण नहीं देने से हुई।  

चर्चा तो यहां तक है कि अजय यादव का नाम बैठक में आने वाले नेताओं में शामिल था, लेनिक आखरी वक्त में उसको काट दिया गया। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अजय यादव काफी दिन से पार्टी  विरोधी कार्य कर रहे थे। 

कैप्टन के अगले ठिकाने का आज खुलासा संभव चर्चा है कि कैप्टन हरियाणा समेत दिल्ली के कई भाजपा नेताओं के संपर्क में है।  बताया यह भी जा रहा है कि कुछ कांग्रेसी भी उनको मनाने की कोशिश में है, लेकिन उनकेमानने की उम्मीद कम है।  

हालांकि वह फिलहाल हरियाणा से बाहर हैं। भाजपा में  शामिल होने की अगर बात नहीं बनती है तब वह अपना अलग दल भी बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसका खुलासा वह शनिवार प्रेस कांफ्रेस बुलाकर कर सकते हैं। वैसे भाजपा का दामन थामने की उम्मीद बेहद ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed