फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Capital of top-11 companies of the country increased by 14 percentage during Corona Pandemic

कोरोना महामारी के दौरान 14 फीसदी बढ़ी देश की शीर्ष-11 कंपनियों की पूंजी

Wed, 13 Jan 2021 01:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Jan 2021 01:00 AM IST
सार

  • हुरुन की सूची...दुनिया की शीर्ष-500 कंपनियों में 11 भारतीय शामिल
  • 59 लाख करोड़ रुपये हो गई इन कंपनियों की पूंजी, जो जीडीपी का एक तिहाई

विज्ञापन
Capital of top-11 companies of the country increased by 14 percentage during Corona Pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोविड-19 महामारी के दबाव में भी देश की शीर्ष-11 कंपनियों ने अपनी पूंजी में 14 फीसदी इजाफा किया। इनकी कुल बढ़कर 805 अरब डॉलर (करीब 59 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है, जो देश की जीडीपी का 33 फीसदी है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी ‘हुरुन ग्लोबल 500’ सूची के मुताबिक, दुनिया की सबसे अधिक पूंजी वाली 500 कंपनियों में निजी क्षेत्र की 11 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा पूंजी वाली कंपनियों के मामले में भारत 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन



इस सूची में मुकेश अंबानी की अगुवाई रिलायंस इंडस्ट्रीज 168.8 अरब डॉलर के साथ भारतीय कंपनियों में शीर्ष पर और दुनिया में 54वें स्थान पर है। दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कंपनी टीसीएस 139 अरब डॉलर के साथ 73वें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फोसिस-टीसीएस की रफ्तार रिलायंस से तेज
रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी के बीच इन्फोसिस और टीसीएस की रफ्तार रिलायंस से तेज रही। आरआईएल की पूंजी 20.5 फीसदी बढ़ी, जबकि इन्फोसिस की पूंजी 56.6 फीसदी बढ़कर 66 अरब डॉलर पहुंच गई। इस दौरान टीसीएस की पूंजी में 30 फीसदी इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक की पूंजी 11.5 फीसदी बढ़कर 107.5 अरब डॉलर, हिंदुस्तान यूनिलीवर की 3.3 फीसदी बढ़कर 68.2 अरब डॉलर, एचडीएफसी लि. की 2.1 फीसदी बढ़कर 56.4 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक की पूंजी 0.5 फीसदी घटकर 45.6 अरब डॉलर और आईटीसी की 22 फीसदी कम होकर 32.6 अरब डॉलर रह गई।   


एपल सबसे आगे, फेसबुक 5वें स्थान पर
एपल 2.1 ट्रिलियन पूंजी के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा पूंजी वाली कंपनी है। 1.6 ट्रिलियन के साथ माइक्रोसॉफ्ट दूसरे, 1.6 ट्रिलियन के साथ अमेजन तीसरे, 1.2 ट्रिलियन के साथ अल्फाबेट चौथे और 816 अरब डॉलर के साथ फेसबुक पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed