{"_id":"674dbc4c328eb666b50a4e63","slug":"capf-residential-accomodation-for-central-forces-approved-itbp-beneficiaries-news-and-updates-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAPF: केंद्रीय बलों के लिए 2,65,298 आवास मंजूर, उपलब्ध हैं 132918, अब ITBP को मिलेंगे नए 3441 क्वार्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CAPF: केंद्रीय बलों के लिए 2,65,298 आवास मंजूर, उपलब्ध हैं 132918, अब ITBP को मिलेंगे नए 3441 क्वार्टर
Mon, 02 Dec 2024 07:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 02 Dec 2024 07:25 PM IST
सार
राज्यसभा सदस्य मुकुल बालकृष्ण वासनिक द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों के लिए उपलब्ध इकाइयों की कुल संख्या 132918 है। प्राधिकृत आवासों की संख्या अधिक है। निर्माणाधीन आवासीय इकाइयों की संख्या 12739 है।
विज्ञापन
सशस्त्र बलों के लिए सरकार कर रही रहने की व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कार्मिकों को पर्याप्त संख्या में आवास सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, असम राइफल, एसएसबी और एनएसजी के लिए प्राधिकृत आवासीय इकाइयों की कुल संख्या 265298 है। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों में केंद्रीय बलों को 132918 आवासीय इकाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। अगर निर्माणाधीन इकाइयों की बात करें तो उसमें आईटीबीपी की सर्वाधिक हिस्सेदारी रहेगी। आईटीबीपी को 3441 आवासीय इकाइयां मुहैया कराई जाएंगी।
राज्यसभा सदस्य मुकुल बालकृष्ण वासनिक द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों के लिए उपलब्ध इकाइयों की कुल संख्या 132918 है। प्राधिकृत आवासों की संख्या अधिक है। निर्माणाधीन आवासीय इकाइयों की संख्या 12739 है।
इसमें से असम राइफल की हिस्सेदारी 547 है। यानी जब ये आवास तैयार होंगे तो इस बल के कार्मिकों को इतनी संख्या में आवास मिल जाएंगे। नए आवासों में बीएसएफ को 1836 क्वार्टर मिलेंगे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 'सीआईएसएफ', को 1688 आवास मुहैया कराए जाएंगे। आईटीबीपी को 3441 आवास मिलेंगे।सीआरपीएफ को 2691, एनएसजी के हिस्से में 330 आवास आएंगे, जबकि सशस्त्र सीमा बल को 2206 आवास मिलेंगे।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री के अनुसार, आवासीय इकाइयों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए, इस मंत्रालय ने ऑनलाइन पोर्टल 'सीएपीएफ ई आवास' के माध्यम से आवासीय इकाइयों के अंतर बल आवंटन को अनुमति दी है। नई आवासीय इकाइयों के आवश्यकता अनुसार निर्माण के लिए पुलिस अवसंरचना की अम्ब्रेला स्कीम में प्रावधान किया गया है।