फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAPF jawans who lost their lives from Corona will get Rs 15 lakh in addition to one crore rupees

कोरोना से जान गंवाने वाले सीएपीएफ के जवानों को एक करोड़ के अलावा मिलेंगे 15 लाख रुपये

Sun, 31 May 2020 07:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 31 May 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
CAPF jawans who lost their lives from Corona will get Rs 15 lakh in addition to one crore rupees
फाइल फोटो - फोटो : PTI

ड्यूटी के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के परिवारवालों को ‘भारत के वीर’ फंड से 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी दी है। यह राशि ड्यूटी पर जान गंवाने के दौरान मिलने वाले एक करोड़ रुपये से अलग होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अब तक सीएपीएफ के आठ जवानों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इनमें सीआईएसएफ में चार, सीआरपीएफ और बीएसएफ में दो-दो जवानों ने जान गंवाई है। सीएपीएफ के तहत सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी आती हैं।  
विज्ञापन


पाकिस्तान में फंसे गुजरात के 26 लोगों ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

पाकिस्तान में फंसे गुजरात के 26 लोगों ने विदेश मंत्रालय से घर वापसी के लिए मदद मांगी है। ये सभी लोग गोधरा के रहने वाले हैं। इन लोगों ने 4 जून को अटारी वाघा बॉर्डर से देश वापसी के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग को लिखे पत्र में इन लोगों ने बताया कि फरवरी-मार्च में एक शादी में शामिल होने के लिए ये लोग कराची पहुंचे थे। लॉकडाउन लगने और उड़ानें रद्द होने के कारण ये वहां फंस गए। इन लोगों ने पत्र में विदेश मंत्रालय से 4 जून को अटारी बॉर्डर से भारत में प्रवेश कराने के लिए मदद मांगी है। इन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द फैसला लेकर सूचित करने की गुहार लगाई है ताकि ये 2 जून को कराची से निकलकर 4 जून तक अटारी बॉर्डर पर पहुंच जाएं। इन लोगों ने अमृतसर से गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में 4 जून की टिकट भी बुक करा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed