फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Candidates gave RPSC exam after stripped shirt and kurta in Rajasthan

राजस्थान: निर्देशों को दरकिनार कर पहुंचे थे छात्र, कपड़े उतारकर देनी पड़ी परीक्षा

Tue, 04 Sep 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Updated Tue, 04 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Candidates gave RPSC exam after stripped shirt and kurta in Rajasthan

राजस्थान में छात्रों को निर्देशों की अनदेखी करना भारी पड़ गया और उन्हें अपने कपड़े उतारकर ही परीक्षा में बैठने की मंजूरी दी गई। दरअसल यहां रविवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की प्रिंसिपल (माध्यमिक) परीक्षा आयोजित की गई। जो कि 32 केंद्रों में दो पारियों में हुई। इस दौरान वहां परीक्षा देने कई ऐसे भी छात्र पहुंचे जिन्होंने परीक्षा के निर्देशों का पालन नहीं किया।

विज्ञापन


छात्रों ने पूरी आस्तीन की शर्ट और कुर्ते पहने हुए थे। जिसके बाद उनके कुर्ते और शर्ट उतरवाए गए। जिनके कपड़े उतरवाए गए उनमें से कुछ ने तो बनियान भी नहीं पहनी हुई थी। जिसके बाद उन्हें बिना बनियान के ही परीक्षा देनी पड़ी। नकल रोकने संबंधी निर्देशों पर कलेक्टर कार्यालय के गठित सतर्कता दल ने परीक्षा केंद्रों पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों का निरीक्षण नाई थाना पुलिस के साथ एसआईईआरटी के मनोविज्ञान विशेषज्ञ विजय सारस्वत और दल संख्या-5 के दल प्रभारी व विकास अधिकारी संजय चरपोटा ने किया। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 तक चली और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में लड़कियों के कपड़े भी बदलवा दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed