फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canadian province Quebec allow some essential workers to continue working even after testing positive for Covid-19

बढ़ रहा संक्रमण: कोरोना संक्रमितों से काम करवाने पर क्यों मजबूर हुआ कनाडा? जानें क्या है मजबूरी 

Wed, 29 Dec 2021 12:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Dec 2021 12:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओमिक्रॉन व कोरोना संक्रमण इतना तेज है कि बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना संक्रमित होने के बाद भी काम पर वापस बुलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Canadian province Quebec allow some essential workers to continue working even after testing positive for Covid-19
कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ले जाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : PTI

विस्तार

कनाडा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार को कोविड संक्रमितों से काम करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आलम यह है कि कोविड-19 संक्रमित ही कोरोना मरीजों का इलाज तक कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री क्रिश्चियन दूबे ने मंगलवार को बताया कि हमारे पास और कोई विकल्प नहीं बचा है। यही कारण है कि कुछ संक्रमित व्यक्तियों को भी काम पर वापस लाना पड़ा। 

विज्ञापन


क्या है कनाडा की मजबूरी 
कनाडा के क्यूबेक प्रांत में इस तरह का फैसला लिया गया है, जहां पर कोविड संक्रमित व्यक्तियों को काम पर वापस बुलाया गया है। दरअसल, क्यूबेक में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन यहां संक्रमितों की संख्या पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार को क्यूबेक में 12,833 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओमिक्रोन व कोरोना संक्रमण इतना तेज है कि बड़ी संख्या में लोगों को काम पर वापस बुलाना पड़ रहा है। अगर, ऐसा न किया जाए तो और भी खतरा पैदा हो जाएगा। 
विज्ञापन


एहतियात के साथ बुलाए जा रहे लोग 
क्रिश्चियन दूबे ने कहा कि फैसला किया गया है कि कोरोना संक्रमितों को एहतियात के साथ वापस बुलाया जाएगा। कोरोना लक्षण व जोखिम के आधार पर तय किया जा रहा है कि किसको काम पर वापस बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज 
कनाडा में चार जनवरी से 18 साल से ऊपर की उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उधर, प्रशासन की ओर से क्यूबेक में बढ़ते मामलों को देखते हुए बार, जिम, कैसीनो को बंद करने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed