फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canada Prime Minister Justin Trudeau know very well where is the camera

इस प्रधानमंत्री को भी पता है कैमरा किधर है?

Thu, 22 Feb 2018 02:44 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 22 Feb 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Canada Prime Minister Justin Trudeau know very well where is the camera
justin trudeau - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरें खिंचाने की बात करें, तो अभी तक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई टक्कर नहीं दे पाया है। अलग-अलग जगहों पर, अलग अलग परिधानों में मोदी की न जाने कितनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लेकिन अब एक शख्स है जो मोदी को तस्वीरों के मामले में चैलेंज करता दिख रहा है और ये शख्स हैं कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
विज्ञापन


कैमरे की तरफ देखने की अदा - देश-विदेश में पीएम मोदी की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी नजरे कैमरे की तरफ है। इसके लिए मोदी की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी की गई हैं। भारत के दौरे पर आए ट्रूडो भी इस कला माहिर दिख रहे हैं। चाहे वो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद की तस्वीरें हों या ताजमहल की, ट्रूडों की निगाहें कैमरे को ढूंढ ही लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग ट्रूडो की अदाओं की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीयों से जुड़ने की कोशिश

पीएम मोदी की एक खास बात है। वो जिस भी इलाके में जाते हैं, वहां के परिधान या भाषा को अपनाने की कोशिश करते हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अगल-अलग राज्यों में पीएम की अलग-अलग टोपियों के साथ तस्वीरों की खूब चर्चा हुई थी। ट्रूडो की भारत आने पर जो सबसे पहली तस्वीर सामने आई, उसमें वो भी पूरे परिवार के साख हाथ जोड़े खड़े दिखे। साफ नजर आ रहा था कि वो भारतीयों के करीब दिखना चाह रहे थे। कई और मौकों पर भी उन्हें भारतीय परिधान में देखा गया। हालांकि कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने ट्रूडो की तस्वीर ट्वीट कर लिखा - ऐसा सिर्फ मुझे ही लग रहा है कि वाकई ये बनावटी मुस्कान थोड़ी ज्यादा हो गई है। आपको बता दें, भारतीयों को यह हर दिन अच्छा नहीं लगता, बॉलीवुड में भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या गले मिलेंगे मोदी-ट्रूडो?

कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों के साथ मोदी की गले मिलते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं। मोदी और ट्रूडो की अभी तक मुलाकात नहीं हुई है। कई लोग इसे मोदी की तरफ से बेरूखी बता हैं तो कुछ प्रोटोकॉल का हवाला दे रहे हैं। अब लोगों को इंतजार है कि क्या मोदी औऱ ट्रूडो की भी कोई ऐसी तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed