फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canada Police Edmonton Sikh Murder Harpreet Uppal with 11 year son high level gang member

Canada: भारतीय मूल के सिख और उसके 11 साल के बेटे की हत्या; पुलिस का दावा- वह नशीली दवाओं के गिरोह का सदस्य

Mon, 13 Nov 2023 05:12 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 13 Nov 2023 05:12 PM IST
सार

कनाडा एक बार फिर हिंसा की खबर के कारण सुर्खियों में है। अपराध की दिल दहलाने वाली इस वारदात में भारतीय मूल के सिख और उसके 11 साल के बेटे की हत्या हुई है। पुलिस ने कहा, मृतक नशीली दवाओं का कारोबोर करने वाले गिरोह से जुड़ा था।

विज्ञापन
Canada Police Edmonton Sikh Murder Harpreet Uppal with 11 year son high level gang member
भारतीय मूल के गैंग्स्टर की कनाडा में मौत, पुलिस ने सर्विलांस की फुटेज जारी की - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय मूल के सिख "गिरोह के सदस्य" हरप्रीत सिंह उप्पल और उनके 11 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या मामले में कनाडा पुलिस ने तस्वीरें जारी की हैं। संदिग्धों की वीडियो और तस्वीरें जारी कर कनाडा पुलिस ने बताया कि दक्षिणपूर्वी प्रदेश एडमोंटन में दोनों की हत्या हुई है। कनाडा के सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उप्पल की पहचान नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल "उच्च-स्तरीय गिरोह के सदस्य" के रूप में की और हत्याओं को "बीमार और विकृत मानसिकता का नतीजा" करार दिया। पुलिस का मानना है कि उनके बेटे की "जानबूझकर" हत्या की गई।
विज्ञापन


वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, उप्पल की पहचान ब्रदर्स कीपर गिरोह के सहयोगी के रूप में की गई है। हत्या का यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या मामले में भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद चल रहा है। दोनों देशों के रिश्तों में तनाव के बीच एडमॉन्टन पुलिस ने रविवार (स्थानीय समय) को निगरानी फुटेज के साथ एक वाहन और दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की। पुलिस ने उम्मीद जताई कि यह 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे हुई गोलीबारी का मामला सुलझाने में इन सबूतों से काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एडमोंटन पुलिस सेवा (ईपीएस) होमिसाईड सेक्शन के स्टाफ सार्जेंट रॉब बिलावे ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस फोटो और वीडियो क्लिप को जारी करने से किसी (नागरिकों या प्रत्यक्षदर्शियों) को वाहन और/या संदिग्धों को पहले या बाद में देखने की याद दिलाने में मदद मिलेगी।" उन्होंने कहा कि कनाडा पुलिस को वारदात से जुड़ी जानकारी देने के लिए फोन किया जा सकता है। वीडियो में दिख रहे दो लोग 41 वर्षीय उप्पल और उसके 11 वर्षीय बेटे की हत्या के संदिग्ध आरोपी हैं। दोनों को 50 स्ट्रीट और एलर्सली रोड पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार (कनाडा के स्थानीय समय) को गोली मार दी गई थी। उप्पल और उनके बेटे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में संदिग्धों को काली बीएमडब्ल्यू एसयूवी से निकलते हुए दिखाया गया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध उप्पल की सफेद एसयूवी की ओर भागे, हथियार से गोलीबारी की और मौके से भाग गए, लेकिन उप्पल और उनके बेटे को गोली मार दी गई। पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है और सोमवार और मंगलवार को शवों का परीक्षण किया जाएगा।

सीटीवी न्यूज एडमॉन्टन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब उप्पल को निशाना बनाया गया है। इससे पहले 2021 में, उप्पल एडमोंटन रेस्तरां में हुई गोलीबारी में घायल हुए थे। इसे पुलिस ने एक लक्षित हमला बताया था। वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते एडमोंटन और टोरंटो में तीन गैंगलैंड हत्याएं हुई हैं। पिछले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र समूह के गैंगस्टर परमवीर चहिल की टोरंटो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रदर्स कीपर्स, यूनाइटेड नेशंस और रेड स्कॉर्पियन-कांग समूह उन गिरोहों में से हैं, जिनके टकराव के कारण कनाडा की सार्वजनिक जगह 'युद्ध के मैदान' में बदलती जा रही है।


गौरतलब है कि निज्जर की हत्या इसी साल 19 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि भारत के खुफिया एजेंट्स ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस बयान को भारत ने बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन इसके बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed