फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canada government amend temporary foreign worker program to reduce number of workers

Canada: विदेशी कामगारों की संख्या घटाएगी ट्रूडो सरकार, कनाडा के अस्थायी विदेशी कर्मचारी कार्यक्रम में संशोधन

Wed, 28 Aug 2024 02:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 02:51 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, हम कनाडा में कम वेतन वाले, अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या कम कर रहे हैं। श्रम बाजार बदल गया है। अब समय आ गया है कि हमारे कारोबारी कनाडाई श्रमिकों और युवाओं में निवेश करें।

विज्ञापन
Canada government amend temporary foreign worker program to reduce number of workers
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी कामगारों की संख्या घटाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने अपने अस्थायी विदेशी कर्मचारी कार्यक्रम (टीएफडब्ल्यूपी) में संशोधन किया है। इसके तहत अब कनाडा में कम वेतन व अस्थायी नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या घटकर कुल आबादी का 5 प्रतिशत हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा असर कनाडा में पढ़ाई के दौरान छोटी-मोटी नौकरियां करने वाले विदेशी छात्रों पर होगा। इनमें भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। ये छात्र कनाडा की महंगाई को झेलने के लिए अपनी पढ़ाई से इतर नौकरी भी करते हैं। विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि ट्रूडो सरकार के इस फैसले से अप्रवासियों और युवाओं के बीच बेरोजगारी बढेगी। टीएफडब्लूपी संशोधन 26 सितंबर से लागू होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, हम कनाडा में कम वेतन वाले, अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या कम कर रहे हैं। श्रम बाजार बदल गया है। अब समय आ गया है कि हमारे कारोबारी कनाडाई श्रमिकों और युवाओं में निवेश करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार अगले तीन वर्षों में अस्थायी निवासियों की संख्या पांच प्रतिशत करेगी
आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि सरकार अगले तीन वर्षों में अस्थायी निवासियों को संख्या 6.2 प्रतिशत से घटाकर कुल जनसंख्या का 5 प्रतिशत करना चाहती है। इससे कनाडा के 25 लाख अस्थायी निवासियों से लगभग 20 प्रतिशत की कटौती हो जाएगी। मिलर ने ओटावा में संवाददाताओं से कहा, हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि देश में प्रवेश करने वाले अस्थायी निवासियों की संख्या एक स्थायी स्तर पर हो।

नए कदम से भारतीयों पर पड़ेगा असर
ट्रूडो सरकार की नई घोषणा से भारतीयों असर पड़ेगा। क्योंकि बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा से लोग उच्च वेतन वाली नौकरियों या उच्च अध्ययन की तलाश में कनाडा जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed