फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can the petrol and diesel be given at the same price for the four vehicles? Supreme Court

क्या चौपहिया वाहनों के लिए एक ही दाम पर दे सकते हैं पेट्रोल-डीजल : सुप्रीम कोर्ट

Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Can the petrol and diesel be given at the same price for the four vehicles? Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या मालवाहक वाहनों से अलग अन्य चार पहिया वाहनों और निजी कारों के लिए पेट्रोल और डीजल को एक ही दाम पर बेचने की व्यवस्था की जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर एक जनहित याचिका की सुनवाई कर रही जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने केंद्र की तरफ से उपस्थित वकील को इस बात पर निर्देश लेने को कहा।

विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार पहले ही दामों को एक करने को आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं होने और महंगाई को बढ़ावा देने वाला साबित होने की बात कह चुकी है। मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। इस मामले में न्यायालय की सहायता के लिए न्यायमित्र की भूमिका निभा रहीं एडवोकेट अपराजिता सिंह ने पीठ को बताया कि ईपीसीए की एक रिपोर्ट में शीर्ष न्यायालय की तरफ से डीजल वाहनों की खरीद पर लगाए गए एन्वायरमेंट कंपनसेशन चार्ज (ईसीसी) से जुटाए गए फंड के दुरुपयोग की तरफ इशारा किया गया है।
विज्ञापन


इस पर पीठ ने कहा, भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसाइटी (सियाम) का दावा है कि उनके डीजल वाहन प्रदूषण नहीं फैलाते हैं। न्यायमित्र ने पेरिस की तर्ज पर निजी व मालवाहक डीजल वाहनों में अंतर के लिए कलर कोड व्यवस्था लागू करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी बंद करने जा रहा डीजल वाहन
पीठ ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जर्मनी अपने यहां डीजल वाहनों के उपयोग को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है, जबकि अन्य यूरोपियन देश नाइट्रोजन ऑक्साइड प्रदूषण मानक को नए सिरे से तय करने का प्रयास कर रहे हैं। 

24 फीसदी घटी डीजल वाहनों की बिक्री
वाहन निर्माताओं के वकील ने दावा किया कि डीजल वाहनों की बिक्री में करीब 24 फीसदी कमी आई है। अगस्त 2016 को 47.5 फीसदी डीजल वाहन बिक्री थी, जो अब 23 फीसदी पर आ चुकी है। वकील ने अप्रैल 2019 से दिल्ली-एनसीआर के 23 में से 17 जिलों में शुरू होने जा रही बीएस-6 मानक के तेल की बिक्री से डीजल प्रदूषण समस्या सुलझने का दावा किया।


इलेक्ट्रिक वाहनों पर मांगी जानकारी
पीठ ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाए जाने के बारे में पूछा तो एक वकील ने बताया कि दिल्ली सरकार ने करीब 1000 इलेक्ट्रिक सिटी बसों की खरीद का प्रस्ताव बनाया है, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में पहले ही करीब 1000 इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं। पीठ ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले वाहनों की व्यवहारिकता परखने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed