फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can Seema Haider Contest Elections In India ramdas athawale know update

Seema Haider: न चुनाव लड़ेंगी और न बनेगी पार्टी की पदाधिकारी, अठावले ने नहीं दिया सीमा को चुनाव लड़ने का ऑफर!

Fri, 04 Aug 2023 09:46 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:46 PM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सीमा हैदर को उनकी पार्टी में न तो शामिल किया जा रहा है और न ही किसी भी पद पर रखने की कोई बातचीत हुई है।

विज्ञापन
Can Seema Haider Contest Elections In India ramdas athawale know update
सीमा हैदर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बीते 24 घंटे के भीतर सीमा हैदर को लेकर चर्चा यही हुई कि क्या वह मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले की पार्टी से अब चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की बात कही थी। इस मामले में फिलहाल मोदी सरकार में शामिल केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीमा को अपनी पार्टी में शामिल कराए जाने और चुनाव लड़ाए जाने से इनकार किया है। अठावले ने कहा कि इस मामले में देश की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं और जल्द ही इस मामले में सच सामने आ जाएगा। उनका कहना है कि उसे लेकर जिस बयान की बात हो रही है वह पार्टी का नहीं है।

विज्ञापन

 
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सीमा हैदर को उनकी पार्टी में न तो शामिल किया जा रहा है और न ही किसी भी पद पर रखने की कोई बातचीत हुई है। वो कहते हैं कि इस पूरे मामले में दिया गया वक्तव्य उनकी पार्टी के किशोर मासूम के निजी विचार हो सकते हैं लेकिन उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कहते हैं कि इस तरीके की अनुशासनहीनता उनकी पार्टी में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने अपने पार्टी के पदाधिकारी को कड़ी चेतावनी भी दी है। रामदास अठावले कहते हैं कि उनकी पार्टी ऐसे किसी भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए ऑफर नहीं दे सकती जो भारत का नागरिक ही न हो। 
विज्ञापन

 
दरअसल केंद्र की मोदी सरकार में शामिल रामदास अठावले की पार्टी के प्रवक्ता और पदाधिकारी किशोर मासूम ने सीमा को राजनीति में आने का ऑफर दिया था। साथ ही कहा था कि वह अपने चुनाव चिह्न पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे। मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल सहयोगी दल के वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से दिए गए इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर ने कहा था कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक हैं और भारत आई हैं। अगर सीमा को सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिल जाती है और उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। यह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया कानून है। भारतीय नागरिक कहीं भी चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूरे मामले में संवैधानिक जानकारों का कहना था भारत में कहीं भी चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य शर्त है। कानून कहता है कि कोई गैर-भारतीय नागरिक चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरनाम सिंह सोढ़ी कहते हैं कि संविधान का अनुच्छेद 84 (ए) के मुताबिक  कोई व्यक्ति किसी संसदीय क्षेत्र के लिए चुने जाने के योग्य नहीं होगा जब तक वह भारत का नागरिक न हो। ऐसे में सीमा तो भारत की नागरिक ही नहीं है। वह न चुनाव लड़ने योग्य है और न ही देश की कोई पार्टी उसके चुनाव लड़ाने के लिए सियासी रास्ता बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed