{"_id":"59f874204f1c1bcc538ba142","slug":"can-former-rbi-governor-raghuram-rajan-head-the-us-federal-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख हो सकते हैं रघुराम राजन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख हो सकते हैं रघुराम राजन
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Oct 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
raghuram rajan
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल मैगजीन बैरन्स की नजर में राजन फेडरल रिजर्व के नेतृत्व के लिए बिल्कुल आदर्श उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल ट्रंप प्रशासन फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलन की उत्तराधिकारी की तलाश में है और इस वजह से मीडिया में अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नेतृत्व करने वाले आदर्श उम्मीदवारों के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। येलन का कार्यकाल अगले साल के शुरू में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
नोटबंदी से ठीक पहले विवाद में आया ये शख्स है नोबेल अवार्ड से 6 कदम दूर, जानें इनकी कुछ अनोखी बातें
विज्ञापन
बैरन्स की नजर में राजन बैंक का नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले एक आदर्श उम्मीदवार हैं। उनके पक्ष में दिए गए तर्क में कहा गया है कि जब स्पोर्ट्स टीमें पूरी दुनिया से टैलेंट को भर्ती कर सकती हैं तो फिर सेंट्रल बैंक के लिए दुनिया भर के योग्य उम्मीदवारों को क्यों नहीं लाया जा सकता।
लेख में इस बात पर अफसोस जताया गया है कि फेडरल बैंक की अगुवाई करने के लिए जिन संभावित नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें से किसी के कार्यकाल में महंगाई में भारी कमी, करंसी में स्थिरता और शेयर मूल्यों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी नहीं हुई। सिर्फ राजन ही ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने कर्ज से जुड़े डेरिवेटिव से पैदा होने वाले वित्तीय संकट को पहचाना था। ऐसे उदाहरण रहे हैं जब किसी देश के बाहर के नागरिक ने वहां के केंद्रीय बैंकों का नेतृत्व किया।
पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने नोटबंदी पर उठाए सवाल, कहा- मौका मिला तो करूंगा वापसी
कनाडा में पैदा हुए मार्क कार्ने ने बैंक ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व किया। लेख में अफसोस जताया गया है कि कोई भी फेडरल रिजर्व की कमान राजन को देने की पैरवी नहीं कर रहा है, जबकि उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए चल रहा था।