{"_id":"66f902883fae1bec5b08c1eb","slug":"can-feel-the-power-of-this-place-saysus-ambassador-visits-jagannath-temple-news-in-hindi-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचे अमेरिका के राजदूत, कहा- मैं इस स्थान की ताकत को महसूस कर सकता हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचे अमेरिका के राजदूत, कहा- मैं इस स्थान की ताकत को महसूस कर सकता हूं
Sun, 29 Sep 2024 01:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:02 PM IST
सार
एरिक गार्सेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पुरी जगन्नाथ मंदिर की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुरी में अद्भुत जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया। यह बंगाल की खाड़ी के पास 1000 साल पूराना आश्चर्य करने वाला मंदिर है।
विज्ञापन
एरिक गार्सेटी
- फोटो : X/EricGarcetti
विस्तार
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने शनिवार ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपनी इस यात्रा पर खुशी व्यक्त करते हुए गार्सेटी ने कहा कि वह इस यात्रा को अपने परिवार के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं। जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
गार्सेटी ने मीडिया से कहा, "एक तीर्थयात्री और एक पर्यटक के रूप में यह आने लायक एक खूबसूरत स्थान है। मैं इस जगह की ताकत को महसूस कर सकता हूं। मैं इस जगह की खूबसूरती को देख सकता हूं। मैं इसे अपने परिवार के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। मैं विश्व की सभ्यता में भारत के योगदान को समझने का प्रयास कर रहा हूं।" बता दें कि पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई महाप्रभु श्री बलभद्र की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
एरिक गार्सेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पुरी जगन्नाथ मंदिर की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पुरी में अद्भुत जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया। यह बंगाल की खाड़ी के पास 1000 साल पूराना आश्चर्य करने वाला मंदिर है। रात में ध्वज बदलने के लिए पुजारियों को 65 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ते देखना वास्तव में एक अलग अनुभव था। दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे कलाकारों के साथ पुरी की सड़कें अद्भुत भारत की जीवंत भावना को दर्शाती हैं। इस देश ने मुझे हमेशा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से आश्चर्यचकित किया है।" बता दें कि जगन्नाथ मंदिर भारत के उन चार धामों में से एक है, जहां प्रत्येक हिंदू को जाने की सलाह दी जाती है।

Visited the incredible Jagannath Temple in Puri—a nearly 1000-year-old marvel by the Bay of Bengal. Watching priests climb the 65-meter tower for the nightly flag change was truly breathtaking. The streets of Puri with artists preparing for Durga Puja, captures the vibrant spirit… pic.twitter.com/9bEi3Rhver
— U.S. Ambassador Eric Garcetti (@USAmbIndia) September 28, 2024