फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Camera found in Big Bazar trial room

बिग बाजार के ट्रायल रूम में मिला कैमरा, मचा हड़कंप

Thu, 23 Jun 2016 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
Camera found in Big Bazar trial room
बिग बाजार

कोलकाता के एक शापिंग माल में स्थित बिग बाजार में एक महिला इंजीनियर ने ट्रायल रूम में कपड़े बदलने के दौरान मोबाइल से अपनी तस्वीरें खींचे जाने का आरोप लगाया है। उस रूम में बने एक छिद्र के जरिए एक कर्मचारी ही उसकी तस्वीर खींच रहा था।

विज्ञापन


उसने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि महिला ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी तभी उसने देखा कि दीवार में बने एक छिद्र से एक कर्मचारी मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें खींच रहा है। महिला के शोर मचाने पर उसके एक सहयोगी ने उस कर्मचारी को पकड़ लिया। लेकिन वह अपना मोबाइल वहीं फेंक कर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


बाद में उसने सर्वे पार्क थाना में इसकी शिकायत की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन की वजह से उस कर्मचारी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। दूसरी ओर शापिंग माल प्रबंधन ने कहा है कि ट्रायल रूम के भीतर कोई कैमरा नहीं लगा था। उसका कहना है कि वह कर्मचारी बाहरी एजेंसी का था। उसे नौकरी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(Published by Abhishek)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed