फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cambridge Analytica: JDU leader KC Tyagi said my son amrish is Innocent

FB डाटा चोरी: अब रडार पर जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे, बोले- जांच करवाओ और सजा दिलवाओ

Thu, 22 Mar 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Cambridge Analytica: JDU leader KC Tyagi said my son amrish is Innocent

कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा लोगों की निजी जानकारियों से संबंधित डाटा लीक मामले पर तमाम बड़े दल आपस में भिड़ गए हैं। भाजपा, कांग्रेस और जेडीयू पर इस कंपनी की सेवाएं लेने के आरोप लग रहे हैं। तो कांग्रेस और भाजपा तो एक दूसरे पर बेहद आक्रमक हो चुके हैं और एक दूसरे पर इस कंपनी की सेवाएं लेने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस बीच जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी का नाम भी इस कंपनी से जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन


लेकिन केसी त्यागी ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि 'जेडीयू और मेरे बेटे अमरीश का इस कंपनी के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। न ही हमारी पार्टी ने इस कंपनी से मदद ली है और ना ही मेरे बेटे ने। आईटी मंत्री इस मामले की जांच करवा सकते हैं, अगर कुछ गड़बड़ है तो आप मेरे बेटे को सजा दे सकते हो।'
विज्ञापन


बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि अमरीश कैंब्रिज एनालिटिका की भारतीय पैरेंट कंपनी स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशंस लेबारेटरीज के सीईओ हैं जो कि एक स्थानीय कंपनी ओवलेनो बिजनेस इंटेलीजेंस के साथ मिलकर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा चोरी पर जारी सियासत
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैंब्रिज एनालिटिका से कांग्रेस के संबंधों को लेकर पार्टी को आड़े हाथ लिया है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में कांग्रेस द्वारा इस कंपनी की सेवाएं लेने के संबंध में मीडिया में खूब चर्चा हुई लेकिन कांग्रेस चुप्पी साधे रही। अब पांच महीने बाद मामला खुलने पर इससे भाग रही है। कांग्रेस इस संबंध को झूठला नहीं सकती क्योंकि इसके सबूत मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed