फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court judge Joymalya Bagchi will be promoted, Supreme Court Collegium recommends

Justice Joymalya Bagchi: कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बागची की होगी पदोन्नति, 2031 में संभालेंगे CJI का पद

Fri, 07 Mar 2025 05:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 05:37 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कहा कि 18 जुलाई, 2013 को जस्टिस अल्तमस कबीर के सेवानिवृत्त होने के बाद से कलकत्ता हाईकोर्ट का कोई भी न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नहीं बन पाया है।

विज्ञापन
Calcutta High Court judge Joymalya Bagchi will be promoted, Supreme Court Collegium recommends
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने कहा कि 18 जुलाई, 2013 को जस्टिस अल्तमस कबीर के सेवानिवृत्त होने के बाद से कलकत्ता हाईकोर्ट का कोई भी न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नहीं बन पाया है। यदि केंद्र सरकार कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी देती है तो जस्टिस बागची का शीर्ष अदालत में कार्यकाल छह साल से अधिक होगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में करेंगे काम
इस दौरान वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम करेंगे।कॉलेजियम ने कहा कि जस्टिस जॉयमाल्या बागची मुख्य न्यायाधीशों सहित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में 11वें स्थान पर हैं। इसलिए, कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से यह सिफारिश की है। 25 मई, 2031 को जस्टिस केवी विश्वनाथन के सेवानिवृत्त होने पर जस्टिस बागची 2 अक्तूबर, 2031 को अपनी सेवानिवृत्ति तक सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed