फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court elections irregularities Court protection allegation West Bengal Police to clarify

Kolkata HC: थानेदार की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट हैरान, पूछा- अदालत के संरक्षण में कब हुई चुनाव में गड़बड़ी

Tue, 09 Apr 2024 07:21 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:21 AM IST
सार

जस्टिस सेन ने  कहा, थानेदार बताएं कि अदालत की सुरक्षा और संरक्षण के परिणामस्वरूप कब और कहां, किस चुनाव में गड़बड़ी हुई है? अदालत ने आदेश दिया कि भूपतिनगर थाने के थानेदार 24 घंटे के अंदर इस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण दें।

विज्ञापन
Calcutta High Court elections irregularities Court protection allegation West Bengal Police to clarify
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस के एक थानेदार की उस रिपोर्ट को देखकर हैरानी जताई है, जिसमें कहा गया है कि अदालत के संरक्षण के कारण आरोपी चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश कर सकता है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकलपीठ भूपतिनगर थाने की ओर से सौंपी गई एक रिपोर्ट से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी।  

विज्ञापन


जस्टिस सेन ने  कहा, थानेदार बताएं कि अदालत की सुरक्षा और संरक्षण के परिणामस्वरूप कब और कहां, किस चुनाव में गड़बड़ी हुई है? अदालत ने आदेश दिया कि भूपतिनगर थाने के थानेदार 24 घंटे के अंदर इस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण दें। यह रिपोर्ट अदालत की अवमानना है।
विज्ञापन


तीन साल में तपन पर 26 आपराधिक मामले दर्ज  
भूपतिनगर के स्थानीय भाजपा नेता तपन मिद्दा के खिलाफ पुलिस ने पिछले तीन वर्षों में 26 आपराधिक मामले दर्ज किए। पुलिस 15 आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। पर, याचिकाकर्ता का दावा है कि उसके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है। उन्हें एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से एक के बाद एक मामले में उनकी गिरफ्तारी दिखाई गई। इसी को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed