फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   calcutta hc slams west bengal govt delay prosecution teacher recruitment scam money laundering case

शिक्षक भर्ती घोटालाः बंगाल सरकार को हाईकोर्ट से फटकार, एसपी सिन्हा को मिली सशर्त जमानत

Sat, 28 Feb 2026 11:29 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 28 Feb 2026 11:29 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियोजन की मंजूरी देने में देरी पर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने पूर्व एसएससी सलाहकार एसपी सिन्हा को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि राज्य की ढिलाई न्याय के उद्देश्य के खिलाफ है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
calcutta hc slams west bengal govt delay prosecution teacher recruitment scam money laundering case
कलकत्ता हाई कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को अभियोजन की स्वीकृति देने में हुई देरी पर कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने पूर्व स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) सलाहकार एसपी सिन्हा को सशर्त जमानत दे दी।
विज्ञापन

 
जस्टिस जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि यदि अभियोजन स्वीकृति में राज्य की ओर से अनावश्यक विलंब होता रहा तो यह न्याय के उद्देश्य के प्रतिकूल होगा। अदालत ने सिन्हा को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट विशेष पीएमएलए अदालत में जमा करने को कहा गया। अदालत ने कहा कि सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूले जाने के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। आरोपों की प्रकृति चिटफंड मामलों से भी अधिक गंभीर प्रतीत होती है, क्योंकि यहां सार्वजनिक पद का दुरुपयोग कर अपराध किए जाने का आरोप है। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि हजारों नौकरियां रद्द हो चुकी हैं और लाखों अभ्यर्थियों को उचित अवसर से वंचित होना पड़ा है, जिससे यह मामला अत्यंत व्यापक और गंभीर हो जाता है।
विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में रद्द कर दी थीं नियुक्तियां
सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2025 में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण स्कूल सेवा आयोग द्वारा की गई 25 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी थीं। एसपी सिन्हा पिछले एक वर्ष आठ महीने से ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में थे। अदालत ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई अनावश्यक स्थगन दिए बिना शीघ्र पूरी की जाए। सिन्हा को इस मामले से जुड़े सीबीआई प्रकरण में पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-कनाडा संबंध: कार्नी बोले- 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य, साल के अंत तक साझेदारी पर हस्ताक्षर संभव
 
ईडी ने किया जमानत का विरोध

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमानत का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सिन्हा भर्ती घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल थे और आपराधिक आय को अपने, अपनी पत्नी और एक करीबी सहयोगी के नाम संपत्तियां खरीदकर वैध बनाने का प्रयास किया। वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी कि 74 वर्षीय सिन्हा सेवानिवृत्त हैं, किसी प्रभावशाली पद पर नहीं हैं और अभियोजन स्वीकृति में देरी के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed