फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta HC orders two-member panel to probe rehabilitation of poll violence affected, next hearing tomorrow

बंगाल चुनावी हिंसा: बेघर हुए 300 लोगों के पुनर्वास को लेकर समिति का गठन, कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला  

Tue, 19 Apr 2022 03:56 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 19 Apr 2022 03:56 PM IST
सार

भाजपा नेता प्रियंका टेबरीवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है और जनता के लिए काम करने वाले पुलिस अधिकारी गुंडा बन गए हैं।

विज्ञापन
Calcutta HC orders two-member panel to probe rehabilitation of poll violence affected, next hearing tomorrow
Calcutta high court - फोटो : social media

विस्तार

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को प. बंगाल चुनावी हिंसा के बाद बेघर हुए 300 लोगों के पुनर्वास को लेकर दो सदस्यीय समिति का गठन किया। इस समिति में एक सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और और दूसरे सदस्य मानवाधिकार आयोग से होंगे। इस मामले में राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि 70 लोग वापस लौट आए हैं, 43 लोग वापस लौटने के इच्छुक नहीं हैं और 155 लोग बंगाल से बाहर के थे। इस मामले में याचिकाकर्ता भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि यह रिपोर्ट जाली है। मामले की सुनवाई कल होगी।

विज्ञापन


सीबीआई को सौंपी थी हत्या-दुष्कर्म की जांच 
अदालत ने पहले हत्या, दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी थी, जबकि चुनाव के बाद की हिंसा से संबंधित अन्य आपराधिक मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


प्रियंका टिबरेवाल बोलीं- पुलिस अधिकारी बन गए हैं गुंडा
याचिकाकर्ता प्रियंका टेबरीवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। जनता के लिए काम करने वाले पुलिस अधिकारी गुंडा बन गए हैं और राज्य सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर जब चुनाव के बाद की हिंसा के बाद परिवार घर लौट आया है, तो लड़कियों को उनके घरों से घसीटा जा रहा है और उन पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें पश्चिम बंगाल में हाल ही में दुष्कर्म के पांच मामलों में सीबीआई जांच की मांग की गई है। हाई कोर्ट ने केस डायरी और स्टेटस रिपोर्ट मांगी है साथ ही पीड़ितों और गवाहों दोनों को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed